Nature Nature

कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

Nature

समाचार गढ़ | श्रीडूंगरगढ़ 7 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के गांव कुंतासर के गुवाड़ स्थित मां भगवती मंदिर में विधिविधान से मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई गईं तथा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां समस्त भक्तगणों ने पुष्पवर्षा कर व ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मोमासर मंडल ओबीसी मोर्चा महामंत्री मेघराज सोनी ने की। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को इस शुभ अवसर पर बधाई दी। साथ ही वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व मंदिर में मूर्ति स्थापना के वादे को पूरा करने पर विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रति समस्त भक्तगणों की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के विभिन्न गांवों से कार्यकर्ता व श्रद्धालु पहुंचे, जिनमें धनराज सोनी (मोमासर मंडल उपाध्यक्ष), अशोक महावर (मीडिया प्रभारी, ओबीसी मोर्चा बीकानेर), नानूराम स्वामी, रमेश सैनी सहित अनेक लोग शामिल रहे। अतिथियों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

ग्रामवासियों की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों का शाल व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस शुभ अवसर पर दुर्गाराम, राजाराम, ओमप्रकाश, आदूराम, शिवरतन, कालूराम, मदनलाल, सोहनलाल सहू, मूलाराम, पप्पूराम, बजरंग लाल, बाबूलाल, घनश्याम बिहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights