Nature Nature

कनिष्ठ सहायक के यहां करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, जांच जारी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।  पंचायतीराज विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति के मामले में पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर बीकानेर शहर की जयनारायण व्यास कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने स्थित मातेश्वरी एन्कलेव (जयपुर रोड), गंगाशहर के बागीनाडा क्षेत्र, आरोपी के पैतृक गांव पुनरासर तथा उसके पदस्थापन स्थल ग्राम पंचायत कानासर (पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी) में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

छानबीन के दौरान मातेश्वरी एन्कलेव स्थित मकान से लगभग 75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा उसी आवास और गंगाशहर स्थित दूसरे ठिकाने से एक किलो से अधिक सोना और करीब दो किलो चांदी मिलने की पुष्टि हुई है।

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि जयपुर मुख्यालय को आरोपी के खिलाफ गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई थी। एसीबी एसयू बीकानेर द्वारा सत्यापन के बाद यह सामने आया कि आरोपी ने अपनी वैध आय की तुलना में लगभग 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसके आधार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया।

प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी के नाम—

  • बीकानेर शहर में तीन आलीशान मकान

  • गांव पुनरासर में एक भव्य आवास

  • लगभग 17 हेक्टेयर कृषि भूमि

मौजूद है।

यह पूरी कार्रवाई उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार (एसीबी चौकी बीकानेर) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार (एसीबी एसयू) ने किया, जबकि सीआई इंद्रकुमार की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में विभिन्न स्थानों पर सर्च कार्रवाई जारी है। एसीबी के अनुसार, जांच आगे बढ़ने पर और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights