समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 13 फरवरी 2026। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार अलसुबह 5 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई बीकानेर शहर, आरोपी के गांव पुनरासर और ग्राम पंचायत कानासर में की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के मकान से करीब 75 लाख रुपये नकद, एक किलो से अधिक सोना, करीब 2 किलो चांदी, बीकानेर शहर में तीन आलीशान मकान, गांव पुनरासर में एक बड़ा मकान और लगभग 17 हेक्टेयर कृषि भूमि होने की पुष्टि हुई है। ACB महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि गोपनीय शिकायत के सत्यापन में आरोपी द्वारा वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के तथ्य सामने आए, जिसके बाद प्रकरण दर्ज कर सर्च वारंट प्राप्त कर कार्रवाई की गई। फिलहाल विभिन्न टीमों द्वारा सर्च जारी है और मामले में आगे गहन अनुसंधान किया जाएगा।
जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी
जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…










