Nature Nature

सर्विस रोड पर तेज टक्कर: कार–पिकअप भिड़ी, तीन राहगीर घायल

Nature

सर्विस रोड पर तेज टक्कर: कार–पिकअप भिड़ी, तीन राहगीर घायल

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 14 फरवरी 2026। नगरपालिका भवन के सामने सर्विस रोड पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। तेज रफ्तार दूध से भरी पिकअप और सामने से आ रही कार की आमने-सामने टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब सवा एक बजे यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास से गुजर रहे लोग भी इसकी चपेट में आ गए। कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही एक युवती, एक महिला और एक युवक हादसे के दौरान घायल हो गए।

घायलों में 24 वर्षीय संजू पत्नी प्रभुराम निवासी अमृतवासी गंभीर रूप से घायल हुई, जिन्हें उपजिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। वहीं रामकन्या नामक युवती को मामूली चोटें आई हैं। पिकअप चालक 30 वर्षीय रामनारायण पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी जेतासर भी घायल हुआ है, जिसका इलाज उपजिला अस्पताल में जारी है।

हादसे के बाद दूध से भरी पिकअप पास स्थित बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे दूध सड़क पर फैल गया। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर एएसआई सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट 14 फरवरी 2026

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 14 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज अनाज, दलहन व तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना…

    महाशिवरात्रि पर शुरू होगी शिवमहापुराणा कथा, भजन, फागोत्सव व चार प्रहर पूजन के साथ होंगे कई आयोजन, पढ़े एक साथ धार्मिक खबर

    गुसांईसर बड़ा में कल से शुरू होगी श्री शिव महापुराण कथा समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 14 जनवरी 2026। क्षेत्र के गुसांईसर बड़ा श्री कृष्ण गौशाला समिति में गौसेवार्थ संगीतमय श्री शिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट 14 फरवरी 2026

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट 14 फरवरी 2026

    महाशिवरात्रि पर शुरू होगी शिवमहापुराणा कथा, भजन, फागोत्सव व चार प्रहर पूजन के साथ होंगे कई आयोजन, पढ़े एक साथ धार्मिक खबर

    महाशिवरात्रि पर शुरू होगी शिवमहापुराणा कथा, भजन, फागोत्सव व चार प्रहर पूजन के साथ होंगे कई आयोजन, पढ़े एक साथ धार्मिक खबर

    सर्विस रोड पर तेज टक्कर: कार–पिकअप भिड़ी, तीन राहगीर घायल

    श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग: रामगोपाल सुथार ने सीएम को लिखा पत्र

    फर्जी तरीके से हड़पा खेत, पांच व्यक्ति व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़े अपराध खबर

    दिनांक 14 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 14 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights