Nature Nature

कब-बुलबुल बाल महोत्सव में एजी मिशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय एग्जिबिशन में दूसरा स्थान

Nature

समाचार गढ़ 14 मार्च 2026। नन्हे बच्चों में सेवा, अनुशासन, चरित्र निर्माण और अच्छे नागरिक बनने के संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से स्कूलों में कब-बुलबुल गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। यह कार्यक्रम भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़ा हुआ है, जिसमें 6 से 10 वर्ष तक के बच्चे भाग लेते हैं और विभिन्न रचनात्मक व शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास पर जोर दिया जाता है।

इसी क्रम में बीकानेर में 10 से 14 मार्च तक आयोजित कब-बुलबुल बाल महोत्सव का समापन शनिवार को हुआ। इस महोत्सव में आयोजित राज्य स्तरीय एग्जिबिशन प्रतियोगिता में कस्बे के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम स्कूल एजी मिशन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश कौशिक ने बताया कि स्कूल के नन्हे बच्चों ने शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई और स्टेट एग्जिबिशन में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के इस प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ा है।

कब-बुलबुल प्रभारी शिक्षिका चंदा जाट ने बताया कि शिविर के दौरान बच्चों को पाकिस्तान-भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा करणी माता मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया गया। विद्यालय के स्टाफ ने कब-बुलबुल दल प्रभारी और बच्चों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

    समाचार गढ़ 29 अप्रैल 2025। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में उपनिदेशक आरटीई चंद्र किरण पवार को ज्ञापन सौंपकर लंबित…

    घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

    समाचार गढ़, बीकानेर, 29 अप्रैल 2026। घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स के दुरूपयोग एवं अवैध भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशानुसार रसद विभाग की टीम ने बुधवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

    आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

    घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

    घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

    गेमिंग और सट्टेबाजी पर नए नियमः समस्या का समाधान या दिखावा?

    गेमिंग और सट्टेबाजी पर नए नियमः समस्या का समाधान या दिखावा?

    राजस्थान से पंजाब जेल तक फैला 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी नेटवर्क, दो हिरासत में

    राजस्थान से पंजाब जेल तक फैला 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी नेटवर्क, दो हिरासत में

    पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

    पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

    पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ

    पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights