Nature Nature

ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

Nature

समाचार गढ़ 27 मार्च 2026। मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने इजराइल पर 83वीं बार मिसाइल हमला किया है। इस बार हमले को लेकर एक अलग ही पहलू सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के अनुसार, ईरानी सैनिक मिसाइलों पर “थैंक्यू इंडिया” और “थैंक्यू पीपल ऑफ इंडिया” लिखते नजर आए। इतना ही नहीं, स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी जैसे देशों के लिए भी इसी तरह के संदेश लिखे गए।

बताया जा रहा है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस कार्रवाई को उन देशों के प्रति आभार जताने का प्रतीक बताया है, जिन्होंने कथित तौर पर ईरान का समर्थन किया।

IRGC के मुताबिक, यह 83वीं स्ट्राइक थी, जिसमें लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलों के साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। हमलों में इजराइल के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया, वहीं खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी हमला करने का दावा किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बहरीन में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े एक ठिकाने को भी निशाना बनाया गया।

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटनाक्रम को लेकर चिंता बढ़ गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026। जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने के लिए बंद रहेगा। यहां से 29 मार्च से 28 अप्रैल तक उड़ानों का संचालन नहीं किया जाएगा। ऐसे में यहां…

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    समाचार गढ़ 27 मार्च 2026, काठमांडू। नेपाल की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 35 वर्षीय बालेन शाह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं। बालेन शाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    रामनवमी पर अयोध्या में आस्था का सैलाब, 11 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights