Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

Nature

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। अभिभावकों ने अपने बच्चों का परीक्षा परिणाम प्राप्त किया, वहीं विद्यार्थियों के चेहरे उनकी सफलता की कहानी स्वयं बयां कर रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा एवं प्राचार्य सुब्रत कुंडू की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही फरियाद अली काजी एवं पंकज पारीक भी उपस्थित रहे। प्राचार्य ने आगामी सत्र में लागू की जाने वाली विद्यालय की नीतियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्र-शिक्षक-अभिभावक के त्रिकोणीय सहयोग के महत्व पर बल देते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहें तथा उनके शैक्षणिक एवं नैतिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से कहा कि वे केवल अंकों (मार्क्स) को ही प्राथमिकता न दें, बल्कि बच्चों की सीखने की क्षमता (लर्निंग कैपेसिटी), समझ और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि नई शिक्षा नीति में समग्र एवं अवधारणात्मक अधिगम को अधिक महत्व दिया गया है।

साथ ही इस अवसर पर सार एजुकेशन से आई हुई शिक्षक प्रशिक्षक रेशु निगम ने भी नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटे बच्चों के लिए वैज्ञानिक एवं अवधारणात्मक (कॉन्सेप्ट-आधारित) शिक्षण पद्धति अपनाना आवश्यक है, जिससे उनकी बुनियाद मजबूत हो सके। इस दौरान अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शिक्षकों से संवाद स्थापित किया और बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। विद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल (बुधवार) से प्रारंभ होगा।

  • Related Posts

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, पांचवें दिन 6 पदक; शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 28 जुलाई 2026। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पदक अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के साथ…

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने दमदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02%) की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, पांचवें दिन 6 पदक; शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, पांचवें दिन 6 पदक; शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights