Nature Nature

12वीं बोर्ड में भारती निकेतन का शानदार प्रदर्शन: शुभम बोथरा 99% के साथ टॉपर, चारों संकायों में रिकॉर्ड सफलता

Nature

समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में टॉपर्स फैक्ट्री बन चुके भारती निकेतन एज्यूहब ने मंगलवार को आए 12वीं कक्षा के परिणामों में एक बार फिर स्टेट मेरिट का इतिहास दोहराया है। विद्यालय के निदेशक श्रीकिशन स्वामी ने बताया कि सांइस वर्ग के विद्यार्थी शुभम बोथरा पुत्र प्रमोद कुमार बोथरा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सांइस वर्ग में श्रीडूंगरगढ़ टॉप किया है। शुभम ने भारती निकेतन से 12वीं पास करते हुए साथ ही आईआईटी में अपना चयन सुनिश्चित कर लिया है। 12वीं विज्ञान, कला, वाणिज्य एवं कृषि संकाय में भारती निकेतन के विद्यार्थियों ने रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों ने चारों वर्गों में टॉपर्स ने अपना स्थान बनाया है। इस अभूतपूर्व सफलता के बाद विद्यालय प्रांगण में उत्सव का माहौल छा गया। मंगलवार को परिणामों की घोषणा के बाद औपचारिक कार्यक्रम आयोजित कर टॉपर्स बच्चों एवं अभिभावकों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञान वर्ग में प्रत्येक तीसरा बच्चा 90 प्रतिशत पार।
समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। भारती निकेतन में 99 प्रतिशत अंक के साथ शुभम बोथरा टॉपर बने है, साथ ही मुकेश कुमार बावरी ने 98.40 प्रतिशत अंक, रोहित व सुनीता ओला ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। विद्यालय के सांइस वर्ग में 25 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। वहीं 85 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। इतनी बड़ी संख्या में 90 प्रतिशत से अधिक अंक दिलवाने के माध्यम से भारती निकेतन ने हर घर टॉपर का सपना पूरा किया है। वाणिज्य और कृषि संकाय में शत प्रतिशत परिणाम रहा है।
कला वर्ग में मीणा टॉप।
समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। 12वीं परीक्षा परिणाम में कला वर्ग में भारती निकेतन की छात्रा गरिमा मीणा ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। निदेशक गिरधर स्वामी ने बताया कि कला वर्ग में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 11 विद्यार्थी रहें है एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक कुल 36 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए है। यहां 12वीं के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी भी युवाओं ने की है एवं 12वीं के साथ 6 युवाओं ने एसएससी जीडी में अंतिम सफलता प्राप्त कर सैन्य सेवाओं में चयन पाया है।
1 अप्रैल से सत्र शुरू, प्रवेश के लिए उत्साह।
समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। भारती निकेतन द्वारा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं कक्षाओं में दिए गए शानदार परिणामों के बाद यहां प्रवेश के लिए बच्चों एंव अभिभावको में जबरदस्त उत्साह है। निदेशक श्रीकिशन स्वामी ने बताया कि प्रवेशोत्सव शुरू है एवं 1 अप्रैल से नए सत्र का शिक्षण शुरू हो रहा है।

  • Related Posts

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights