Nature Nature

जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

Nature

समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर 40 लाख रुपए कर दिया है। जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने 1 अप्रैल को यह निर्णय सुनाते हुए स्पष्ट किया कि गुजारा भत्ता किसी प्रकार की विलासिता का साधन नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है।

यह मामला जोधपुर निवासी शोभा कंवर और डॉ. नरपतसिंह के बीच लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद से जुड़ा है। दोनों की शादी 23 अप्रैल 1994 को मारवाड़ जंक्शन में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी और उनके दो पुत्र हैं। पत्नी ने 2 मार्च 2015 को फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी।

महिला का आरोप है कि वर्ष 2004 में पति और उसके परिवार ने उस पर पिता की संपत्ति बेचकर पैसे लाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर 1 मई 2009 को उसके साथ मारपीट की गई और बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। इस संबंध में दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर भी दर्ज है।

फैमिली कोर्ट, जोधपुर ने तलाक की डिक्री देते हुए पति को 25 लाख रुपए स्थायी गुजारा भत्ता और भुगतान होने तक 45 हजार रुपए मासिक भरण-पोषण देने का आदेश दिया था। इस फैसले को पत्नी ने अपर्याप्त बताते हुए 2 करोड़ रुपए की मांग की, जबकि पति ने इसे अत्यधिक बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी।

सुनवाई के दौरान पत्नी पक्ष ने दलील दी कि पति एक सरकारी ईएनटी विशेषज्ञ हैं और उनकी मासिक आय वेतन सहित निजी प्रैक्टिस आदि से 8 से 10 लाख रुपए तक है, जबकि पत्नी के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है और वह पिछले 16 वर्षों से बच्चों का अकेले पालन-पोषण कर रही है।

वहीं, पति की ओर से कहा गया कि पत्नी उच्च शिक्षित वकील है और स्वयं भी आय अर्जित करने में सक्षम है। साथ ही, पति पर वृद्ध मां और विकलांग भाई की जिम्मेदारी भी है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने पाया कि पति की प्रमाणित आय लगभग 2 लाख रुपए मासिक है और उसके पास स्वयं का मकान व पैतृक संपत्ति भी है। दूसरी ओर, पत्नी के पास न तो स्थायी आय का प्रमाण है और न ही अपना आवास।
अंततः खंडपीठ ने पत्नी की अपील को स्वीकार करते हुए और पति की अपील को खारिज करते हुए स्थायी गुजारा भत्ता बढ़ाकर 40 लाख रुपए निर्धारित कर दिया।

  • Related Posts

    तेजी के साथ खुलने के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, रुपये में भी आई कमजोरी

    समाचार गढ़। घरेलू शेयर बाजार ने आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा चढ़ा, जबकि एनएसई का निफ्टी50…

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो आतंकी हमले, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

    समाचार गढ़। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को हुए दो अलग-अलग आतंकी हमलों में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। पहली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेजी के साथ खुलने के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, रुपये में भी आई कमजोरी

    तेजी के साथ खुलने के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, रुपये में भी आई कमजोरी

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो आतंकी हमले, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो आतंकी हमले, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

    राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव: हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पांच दिन में मांगी चुनाव तारीख

    राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव: हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पांच दिन में मांगी चुनाव तारीख

    यूपी-बिहार में भारी बारिश, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

    यूपी-बिहार में भारी बारिश, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

    रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से देवबंद तक 13 ठिकानों पर छापेमारी

    रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से देवबंद तक 13 ठिकानों पर छापेमारी

    मेसी के दो असिस्ट, अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया; लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम

    मेसी के दो असिस्ट, अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया; लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights