Nature Nature

खाजूवाला में संदिग्ध हालत में मिला डेनमार्क का युवक, बॉर्डर एरिया में प्रवेश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Nature

खाजूवाला में संदिग्ध हालत में मिला डेनमार्क का युवक, बॉर्डर एरिया में प्रवेश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

समाचार गढ़ 5 अप्रैल 2026। पाकिस्तान सीमा से सटे खाजूवाला क्षेत्र में एक विदेशी युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर गहन पूछताछ के लिए बीकानेर स्थित जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर (JIC) भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, खाजूवाला बाजार के हॉस्पिटल रोड पर एक विदेशी युवक असामान्य तरीके से घूमता हुआ दिखाई दिया। इस इलाके में आमतौर पर विदेशी नागरिकों की आवाजाही नहीं होती, जिससे स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत के निर्देशन में एएसआई किशन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी मौके पर बुलाया गया। सभी एजेंसियों ने मिलकर युवक से पूछताछ की, हालांकि उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

प्राथमिक पूछताछ में युवक ने खुद को डेनमार्क का निवासी बताया। उसने बताया कि वह सितंबर में एक साल के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। शुरुआत में उसने कुछ सवालों के जवाब अंग्रेजी में दिए, लेकिन बाद में वह चुप हो गया और थाने में भावुक होकर रोने लगा।

पुलिस के अनुसार, युवक के पास वैध पासपोर्ट और वीजा तो मिला है, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र में आने के लिए आवश्यक विशेष अनुमति उसके पास नहीं थी। इसी कारण उसे आगे की विस्तृत जांच के लिए बीकानेर भेजा गया है, जहां विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि खाजूवाला क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद नजदीक स्थित है, जहां विदेशी नागरिकों के प्रवेश के लिए विशेष अनुमति अनिवार्य होती है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि जानकारी के अभाव में युवक इस संवेदनशील क्षेत्र में पहुंच गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल कृत्रिम बुद्धिमत्ता शब्दों को सजा सकती है, पर…

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    समाचार-गढ़ 27 सितंबर, 2026। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। डेरा इस्माइल खान जिले के दराजिंदा इलाके में एक विस्फोटक से लदी गाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights