Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के दिव्यांग छात्र भागीरथ ने रचा इतिहास, शिक्षा मंत्री ने थपथपाई पीठ, कोचिंग खर्च उठाने की घोषणा

Nature

श्रीडूंगरगढ़ के दिव्यांग छात्र भागीरथ ने रचा इतिहास, शिक्षा मंत्री ने थपथपाई पीठ, कोचिंग खर्च उठाने की घोषणा

समाचार गढ़ 5 अप्रैल 2026। दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि हौसले की ताकत बनाने वाले श्रीडूंगरगढ़ के होनहार छात्र भागीरथसिंह ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान वर्ग में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। उनकी इस अद्भुत सफलता से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।

रविवार को जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भागीरथसिंह से मुलाकात कर उनकी पीठ थपथपाई और उन्हें समाज व विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मंत्री ने कहा कि दिव्यांगता किसी की राह में बाधा नहीं बन सकती, यदि व्यक्ति में आगे बढ़ने का जज़्बा हो।

शिक्षा मंत्री ने भागीरथ की आगे की पढ़ाई को समर्थन देते हुए 12वीं के बाद उनकी कोचिंग का पूरा खर्च उठाने की घोषणा भी की। उन्होंने भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

इससे पहले, शनिवार को परिणाम घोषित होने के बाद मंत्री दिलावर ने स्वयं फोन कर भागीरथ को बधाई दी और उन्हें जयपुर आने का निमंत्रण दिया। रविवार को भागीरथ अपने पिता रामनारायण सिंह, संस्थान के निदेशक गिरधर स्वामी, सीईओ मनमोहन भारतीय और विज्ञान वर्ग के मुख्य शिक्षक प्रमोद कुमार के साथ जयपुर पहुंचे।

भागीरथ की इस उपलब्धि से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है और हर कोई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है। वहीं, भागीरथ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए संस्थान का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

    समाचार-गढ़ 15 अगस्त, 2026। चंडीगढ़: सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा के करीब 2,000 प्रदर्शनकारी जुटे। प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ स्थित लोकभवन की…

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

    समाचार-गढ़ 15 अगस्त, 2026। जकार्ता: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें और घर क्षतिग्रस्त हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

    Independence Day 2026: PM मोदी बोले- ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से सावधान रहना होगा’

    Independence Day 2026: PM मोदी बोले- ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से सावधान रहना होगा’

    Share Market Fall: निफ्टी लगातार चौथे दिन फिसला, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.97 लाख करोड़ घटी

    Share Market Fall: निफ्टी लगातार चौथे दिन फिसला, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.97 लाख करोड़ घटी

    जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी: WPI 9.87% से घटकर 9.7

    जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी: WPI 9.87% से घटकर 9.7

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights