Nature Nature

पुलिस ने दी दबिश, क्रिकेट सहित ऑनलाइन सट्टे लगवाने का कर रहे थे काम, दो आरोपी गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़ 1 मई 2026। सीकर जिले में उद्योग नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति नगर इलाके में एक किराए के मकान पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा, जो क्रिकेट सहित अन्य ऑनलाइन गेम्स पर सट्टा लगवाने का काम कर रहे थे।

उद्योग नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार, यह कार्रवाई ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल इनपुट के आधार पर साइबर सेल सीकर के साथ संयुक्त रूप से की गई। पुलिस टीम ने शांति नगर स्थित चौखाराम के मकान पर रेड मारकर अमित कुमार (22) निवासी सेवली और धर्मपाल जाट (22) निवासी लालास को गिरफ्तार किया।

आईपीएल मैचों पर लगवा रहे थे सट्टा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी इन दिनों चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैचों के साथ-साथ अन्य ऑनलाइन गेम्स पर भी सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

प्राइवेट नौकरी के साथ शुरू किया अवैध काम

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सीकर में रहकर निजी कंपनियों में काम करते थे। इसी दौरान वे ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े और बाद में किराए के मकान से ही इस अवैध गतिविधि को संचालित करने लगे।

पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एनएच-719 पर देर रात मजदूरों से भरी पिकअप और एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 मजदूरों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights