Nature Nature

एक टक्कर, तीन मौतें: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार-स्कूटी

Nature

समाचार गढ़ 4 मई 2026। उदयपुर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग घायल हो गए। हादसा प्रतापनगर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे जा गिरे। स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

प्रतापनगर थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित के अनुसार, स्कूटी सवार तीनों युवक कैटरिंग का काम करते थे और रात करीब 1:30 बजे एक शादी समारोह से काम खत्म कर प्रतापनगर से मादड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एकलिंगपुरा चौराहे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार से उनकी टक्कर हो गई।

हादसे के बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

मृतकों में अर्जुन सिंह (40) और सौरभ (30) की पहचान हो गई है, जबकि तीसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अर्जुन सिंह मूल रूप से देवास (मध्य प्रदेश) के निवासी थे और वर्तमान में उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-7 में रहते थे। सौरभ भोपाल के रहने वाले थे। दोनों आपस में रिश्तेदार थे और साथ में कैटरिंग का काम करते थे।

वहीं, कार सवार योगेश भाट (25) और शिवम (19) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में कार की रफ्तार तेज होना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी। 1- ऑनलाइन गेमिंग पर पैसे लगा धोखाधड़ी करते 17 को पकड़ा, 91 मोबाइल जब्त। 2- बच्चों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights