Nature Nature

पांच राज्यों के चुनावों पर देश की नजर, नतीजे जल्द, देखें क्या है रुझान

Nature

समाचार गढ़ 4 मई 2026। देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। इन चुनावों को 2029 लोकसभा चुनाव से पहले का बड़ा राजनीतिक सेमीफाइनल माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा की कुछ देर पहले कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। लेकिन अब स्थिति कुछ साफ होती नज़र आ रही है। रुझानों में भाजपा गठबंधन 186 सीटों पर आगे बताया जा रहा है जबकि टीएमसी 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 147 है। कई एग्जिट पोल में भी बंगाल में बेहद करीबी मुकाबले की संभावना जताई गई थी लेकिन अब भाजपा कार्यालय में मिठाईयों का दौर शुरू हो गया है।

तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। शुरुआती रुझानों में टीवीके 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी ताकत बनती नजर आ रही है। वहीं डीएमके और एआईएडीएमके को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। हालांकि अधिकांश एग्जिट पोल्स में डीएमके गठबंधन की वापसी का अनुमान लगाया गया था।

केरल में यूडीएफ को बढ़त मिलती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में यूडीएफ 100 सीटों के आसपास आगे है जबकि एलडीएफ पिछड़ता नजर आ रहा है। कई एग्जिट पोल्स ने भी केरल में सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई थी।

असम में भाजपा गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाती दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा+ 95 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस गठबंधन 29 सीटों तक सीमित नजर आ रहा है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 64 सीटों का है।

वहीं पुडुचेरी में एनडीए को बढ़त मिल रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 11 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस गठबंधन 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यहां बहुमत के लिए 16 सीटों की जरूरत है।

चुनाव आयोग ने सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त सुरक्षा बल और वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। पूरे दिन रुझानों और नतीजों में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights