Nature Nature

छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

Nature

समाचार गढ़ 4 मई 2026। भीलवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कावाखेड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक 8वीं कक्षा के छात्र को कथित तौर पर सजा के रूप में अत्यधिक उठक-बैठक लगवाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में बीएड इंटर्नशिप कर रही एक महिला शिक्षिका ने पढ़ाई में ध्यान नहीं देने पर 13 वर्षीय छात्र को उठक-बैठक करने की सजा दी। आरोप है कि छात्र से करीब 200 उठक-बैठक लगवाई गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह कक्षा में ही बेहोश हो गया।

स्कूल स्टाफ द्वारा तुरंत छात्र को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और बाद में बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया।

पीड़ित छात्र की मां ने आरोप लगाया कि शिक्षिका ने पहले भी शनिवार को 100 उठक-बैठक लगवाई थीं और सोमवार को संख्या बढ़ाकर 200 कर दी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह की सजा देना बच्चे के लिए खतरनाक है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि बच्चे को कुछ गंभीर हो जाता तो जिम्मेदार कौन होता।

हंगामे के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद संबंधित महिला शिक्षिका स्कूल से चली गईं।

वहीं, स्कूल के स्टाफ इंचार्ज प्रदीप मेहता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 200 उठक-बैठक लगवाने की बात सही नहीं है। उनके अनुसार, पढ़ाई नहीं करने पर संभवतः कुछ उठक-बैठक लगवाई गई होंगी, लेकिन मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र को अस्थायी प्रवेश दिया गया है और परिजन बेवजह माहौल बना रहे हैं।

फिलहाल मामले को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी। 1- ऑनलाइन गेमिंग पर पैसे लगा धोखाधड़ी करते 17 को पकड़ा, 91 मोबाइल जब्त। 2- बच्चों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights