Nature Nature

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

Nature

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

समाचार गढ़ 8 मई 2026। विजय ने तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। विजय लगातार तीसरे दिन राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

विजय की पार्टी टीवीके को अब वाम दलों का भी समर्थन मिल गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की है। दोनों पार्टियों के पास 2-2 विधायक हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 5 विधायक पहले से विजय के समर्थन में बताए जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है। विजय खुद दो सीटों से चुनाव जीते हैं, इसलिए उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में पार्टी की प्रभावी संख्या 107 रह जाएगी। कांग्रेस के 5 और वाम दलों के 4 विधायकों का समर्थन मिलने के बाद विजय के पास कुल 116 विधायकों का समर्थन पहुंचता है।

तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है। इस हिसाब से विजय को अभी भी बहुमत से 2 विधायक कम हैं।

सूत्रों के मुताबिक Viduthalai Chiruthaigal Katchi विदुथलाई चिरुथैगल काची अपने दो विधायकों के साथ विजय को समर्थन देने के लिए तैयार है। हालांकि पार्टी ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

बताया जा रहा है कि विजय ने इससे पहले 6 और 7 मई को भी राज्यपाल से मुलाकात की थी। उस दौरान राज्यपाल ने साफ कहा था कि सरकार गठन के लिए 118 विधायकों का समर्थन दिखाना जरूरी होगा। इसके बाद ही सरकार बनाने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया जाएगा।

  • Related Posts

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। अगर किसी पैकेज्ड फूड में नमक, चीनी या सैचुरेटेड फैट तय सीमा से ज्यादा हुआ, तो उसके पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोणीय चेतावनी लेबल…

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। केंद्र सरकार महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को आगे बढ़ाने के लिए सितंबर के तीसरे हफ्ते में संसद का छोटा विशेष सत्र बुलाने पर विचार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights