Nature Nature

हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

Nature

समाचार गढ़ 8 मई 2026 बीकानेर। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू करते हुए अब उनकी अवैध कमाई के स्रोतों पर भी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत बीकानेर पुलिस ने 34 मुकदमों में नामजद हिस्ट्रीशीटर प्रदीप कुमार नगरासर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध पानी कारोबार को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के पास मुख्य पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन जोड़कर टैंकरों के जरिए पानी बेचने का धंधा संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार से लंबे समय से मोटी रकम कमाई जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस और पीएचईडी विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कर अवैध पाइपलाइन को काटा गया और कनेक्शन पूरी तरह हटाया गया। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर की गई। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन और सीओ सिटी अनुज डाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने कहा कि पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ केवल मुकदमे दर्ज करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके अवैध नेटवर्क और गैरकानूनी कमाई के साधनों पर भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights