Nature Nature

सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Nature

सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

समाचार गढ़ 11 जून 2026। बीकानेर जिले के जामसर थाना पुलिस ने सोलर केबल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज होने के महज 5 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचते हुए चोरी में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार दाउदसर स्थित अजूर सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी होने के संबंध में 10 जून 2026 को जामसर थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद थानाधिकारी रवि कुमार पूनिया के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहित (20) निवासी राजेरा, सुधीर खान (22) निवासी अक्कासर, रेखाराम (25) निवासी बामणवाली तथा भंवरलाल जांगू (23) निवासी जैसा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोलर केबल बरामद कर ली है तथा वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर (आरजे 07 जीबी 1506) को भी जब्त किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

  • Related Posts

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    समाचार गढ़ बीकानेर, 16 सितम्बर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूनरासर गांव पहुंचकर यहां। भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने…

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights