Nature Nature

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला; जानिए रिकवरी की 4 बड़ी वजहें

Nature

समाचार गढ़। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में बाजार ने मजबूत वापसी की। शुरुआती निचले स्तर से सेंसेक्स करीब 700 अंक तक उबर गया, जबकि निफ्टी ने भी रिकवरी दर्ज करते हुए दोपहर 12:35 बजे 24,200 का स्तर पार कर लिया। शुरुआती कारोबार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया था।

रिकवरी की 4 प्रमुख वजहें:

1. निचले स्तरों पर खरीदारी
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण बाजार में शुरुआत में तेज बिकवाली देखने को मिली। हालांकि, गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी शुरू की, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में मजबूत रिकवरी आई।

2. आईटी शेयरों में तेजी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों का असर आईटी सेक्टर पर दिखा। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 0.72% की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। इंडेक्स में शामिल 10 में से 8 शेयर बढ़त में रहे, जबकि टीसीएस का शेयर कारोबार के दौरान करीब 3% तक चढ़ गया।

3. इंडिया VIX में सुधार
बाजार की अस्थिरता को दर्शाने वाले इंडिया VIX में भी सुधार देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत में इसमें करीब 10% की गिरावट आई थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक यह करीब 7% की बढ़त के साथ 13.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

4. विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 2,603.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। जुलाई की शुरुआत से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की खरीदारी जारी है। 10 जुलाई तक एफपीआई ने सेकेंडरी मार्केट में 5,155 करोड़ रुपये और ‘प्राइमरी मार्केट एंड अदर्स’ श्रेणी में 10,001 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस तरह कुल निवेश 15,156 करोड़ रुपये रहा।

Related Posts

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। Bikaner Mayor Election 2026: बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है, लेकिन महापौर चुनाव से पहले पार्टी के भीतर ही चुनौती सामने आ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights