Nature Nature

शिक्षकों की समस्याओं से करवाया अवगत, किया समाधान का आग्रह

Nature

समाचार-गढ़। बीकानेर। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के शिष्टमंडल ने अतिरिक्त महामंत्री रवि आचार्य के नेतृत्व में शिक्षामंत्री डॉ बी ड़ी कल्ला से रविवार को बीकानेर में संक्षिप्त मुलाकात कर थर्ड ग्रेड अध्यापकों के स्थानन्तरण करने,शाला दर्पण अनुभाग निदेशालय स्तर पर पुनः प्रारम्भ करवाने,पदोन्नति पदस्थापन समय मे सभी रिक्त पदों को प्रदर्शित करवाने,नवक्रमोन्नत व महात्मा गांधी विद्यालयों में पदों का आवंटन करवाने, एपीओ अवधि का नियमतिकरण करवाने, प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षको के पदों की मैपिंग करवाकर बकाया वेतन व्यवस्था करवाने, विधा सम्बलन योजना के माध्यम से शिक्षण कार्य करवाने हेतु नवक्रमोन्नत व महात्मा गांधी विद्यालयों में पदों का आवंटन करवाने, सभी संवर्ग की बकाया डीपीसी करवाने,राज्य सरकार की हिन्दी व अंग्रेजी साथ साथ एक ही भवन में चलाने की घोषणा की क्रियान्वित करवाने, उच्च माध्यमिक विद्यालय में द्वितीय ग्रेड व प्रथम ग्रेड शाशि पद देने,सामाजिक ज्ञान, वाणिज्य, कृषि,उद्योग शिक्षको की पदोन्नति हेतु अतिरिक्त पद हेड टीचर का सृजन करवाने,काउंसिलिंग समय मे सभी रिक्त पद दर्शाने,शहरी रोजगार व नरेगा योजना से विधालयो को जोड़कर सहायक कर्मचारी का अस्थायी विकल्प उपलब्ध करवाने, गैर शैक्षिक कार्यो से शिक्षको को मुक्त करने,शाला दर्पण सर्वर की गति बढ़ाने, हिन्दी व अंग्रेजी अनिवार्य विषय के व्यख्याता देने,स्टाफिंग पैटर्न करवाने आदि का ज्ञापन दिया गया। शासन स्तर पर शिक्षकों की बकाया समश्याओ व मांग पत्र पर संगठन से सवांद कर निस्तारण करवाने आदि का ज्ञापन दिया गया।
जिलामंत्री नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षामंत्री को संगठन शिष्टमंडल ने ज्ञापन में शाला दर्पण अनुभाग निदेशालय स्तर पर पुनः प्रारम्भ करवाने के विषय को संज्ञान में लाने पर दिखवाकर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही ।
नगरमंत्री महेश कुमार ने बताया कि शिष्टमंडल को शिक्षामंत्री ने नवक्रमोन्नत व महात्मा गांधी विद्यालयों में पदों का आवंटन करवाने को कप्रक्रियाधीन बताया। वही शासन स्तर पर संगठन से संवाद कर शिक्षक समश्याओ के निस्तारन हेतु जल्द ही आमंत्रित करने हेतु कहा।
शिक्षामंत्री ने तृतीय ग्रेड अध्यापकों के स्थान्तरण करने के विषय पर नीति के प्रक्रियाधीन होने की जानकारी देते हुये जल्द ही निर्णय होने की बात कही।
प्रदेश सयुक्त मंत्री सुरेश व्यास ने बताया कि शिक्षामंत्री ने प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षको के पदों की मैपिंग जल्द ही करवाकर वेतन भुगतान करवाने हेतु आस्वस्त किया वही डीपीसी करवाने की प्रक्रियाधीन होने की जानकारी दी

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights