Nature Nature

पति की हो गई मौत, कम दहेज देने के लिए देते रहे यातनाएं, मामला दर्ज

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव मोमासर की बेटी लीला जाट ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थिनी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह धीरदेसर चोटियाँ निवासी राजूराम जाट के साथ हुआ था। जिसमें पीहर पक्ष ने सोने, चांदी के आभूषण सहित आवश्यक घरेलू सामग्री और नकदी भी उपहार स्वरूप दी थी। प्रार्थिनी ने बताया कि उसे शादी में पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष से मिला लाखों का स्त्रीधन जेठ बीरबल, भागुराम और जेठूता हरिराम जाट निवासी मोमासर को अमानत के रूप में संभला दिया था। उसके बाद सासु रामप्यारी ने यह सारा सामान अपने पास रख लिया जिसकी दोनों जेठ ने जिम्मेदारी ली थी। परन्तु शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल वाले उसे कम दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने लगे। उसके बाद प्रार्थिनी को दो पुत्रियां हुई और प्रार्थिनी ने ससुराल वालों से अलग होकर पति के साथ काश्त का कार्य करने लगी। कुछ समय बाद जब पति की मौत हो गई तो उसके बाद भी ससुराल वाले कम दहेज का ताना देते रहे। प्रार्थिनी ने बताया कि 27अक्टूबर को उसकी ढाणी में जेठूता हरिराम आया और गालियां देते हुए मारपीट करने के साथ लज्जा भंग की। उस दौरान दोनों जेठ और सासु भी आई और घटना में सम्मिलित रही तथा प्रार्थिनी को धमकाया। प्रार्थिनी लीला जाट ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसे उसका स्त्रीधन और खेत की पाँति दिलवाकर न्याय दिलवाए।

  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights