Nature Nature

सनातन धर्म यात्रा। जयपुर में होगा राजस्थान स्तरीय वृहद गीता महोत्सव, जयपुर में बैठक आयोजित

Nature

जयपुर में होगा राजस्थान स्तरीय वृहद गीता महोत्सव। जयपुर में बैठक आयोजित

समाचार-गढ़, जयपुर। रविवार को दोपहर राजस्थान के 33 जिलों में सनातन धर्म यात्रा के समापन कार्यक्रम को वृहद गीता महोत्सव के रूप में मनाने के लिए के समूचे राजस्थान से आए गणमान्य जनों की एक सभा यहां विद्याधर नगर के सेक्टर 2 में स्थित उत्सव भवन में आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए गीता संप्रचार में जुटे हुए युवा संत संतोष सागर जी ने कहा कि अब तक विद्यार्थियों तथा कैदियों तक सवा दो लाख गीता निशुल्क इस मंतव्य के साथ पहुचाई जा चुकी है कि वे इससे प्रेरणा पाकर अपने जीवन को संवारेंगे।
25 फरवरी से 5 मार्च तक जयपुर में आयोजित होनेवाले गीता महोत्सव में एक लाख विद्यार्थियों को निशुल्क गीता ग्रंथ प्रदान किया जाएगा तथा गीता को पाठ्यक्रम में लागू करवाने के लिए सरकार से आग्रह किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए सौ से अधिक यजमानों को तैयार किया जाएगा। इस आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। सर्व सम्मति से आर सी गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है। बीस से अधिक यजमानों के लिए उपस्थित जनों ने आज की बैठक में सहमति दी गई। इस निमित्त एक बैठक आगामी 22 दिसम्बर को फिर की जाएगी। आर सी गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि गीता की उपादेयता निर्विवादित है तथा यह मनुष्य के उत्थान का ग्रंथ है। करौली के गौभक्त मुन्ना सिंह ने कहा कि गीता का प्रचार राष्ट्रीय कार्यक्रम इसमें हम सब की सहभागिता अहम है। रमेश कुमार लखोटिया ने इस कार्यक्रम को अनुपम बताया। सुनील बिहानी ने कहा कि राजस्थान स्तरीय यह गीता कार्यक्रम सबके लिए प्रेरणीय रहेगा। अलवर के सामाजिक कार्यकर्ता सीए श्री किशन गुप्ता ने कहा कि गीता महोत्सव पूरे देश को प्रेरणा प्रदान करेगा। बीकानेर के पाराशर नारायण ने कहा कि युवाओं के उत्तम आचरण से हमारा समाज सुदृढ और सुन्दर बनेगा। गीता का इसमें बड़ा योगदान हो सकता है। अजमेर के सुभाष काबरा ने कहा कि हमें तब तक अपने प्रयासों को मंद नहीं करना है, जब तक गीता को पाठ्यक्रम में लागू न करवादें। कोटा के राजेन्द्र खंडेलवाल ने कहा कि विद्यार्थी तो कच्चे घड़े की भांति होते हैं। हम उन्हें जैसा ढालेंगे, वे वैसा हो जाएंगे। संत माया प्रभु ने इस अवसर पर कहा कि गीता बालकों में आत्म विश्वास जगाती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माहेश्वरी समाज के विनोद तोतला ने की। कार्यक्रम में झुंझनूं के रमेश तुलस्यान, दौसा के मनोहरलाल गुप्ता, नित्यानन्द महाराज, वर्षा खटोड़, अलवर के अशोक आहूजा, रश्मि गुप्ता, श्रीडूंगरगढ़ के रामकृष्ण स्वर्णकार, कोटा के गोविंद शर्मा, राजीव बागड़ी आदि सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया। संयोजन डाॅ चेतन स्वामी ने किया।

Related Posts

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights