Nature Nature

भगवान परशुराम कुण्ड आमन्त्रण यात्रा पहुंची श्रीडूंगरगढ़, माला व ढ़ोल वादन के साथ हुआ स्वागत

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान परशुराम कुण्ड आमन्त्रण यात्रा कांचीपुरम से प्रारम्भ होकर पूरे भारत का भ्रमण करते हुए सोमवार रात्रि को यहां पहुंची। इस अवसर यात्रा में शामिल संत रामनारायण दास व फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष शिवरतन ओझा, जिला महामंत्री कोजूराम सारस्वा, रथ यात्रा राजस्थान प्रभारी कपिल चोटिया, माधव शर्मा, रमेश जाजड़ा, राधेश्याम सुरवात का माला व ढ़ोल वादन के साथ स्वागत किया गया।
फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष श्यामसुंदर पुरोहित ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9.30 बजे हाई स्कूल रोड स्थित स्वर्णकार माताजी मंदिर से शोभायात्रा के रूप में निकलेगी। यह यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार, पुस्तकालय, स्टेशन रोड एवं विभिन्न मार्गों से होती हुई घुमचक्कर पहुंचेगी। इसके बाद रतनगढ़ की ओर प्रस्थान करेगी। स्वर्णकार माताजी मंदिर में सोमवार शाम को बैठक हुई, जिसमें अमृत भारत यात्रा को शोभायात्रा के रूप में भव्य बनाने के लिए तैयारियों पर चर्चा कर समीक्षा की गई। बैठक में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सरंक्षक तोलाराम तवणियां ने बताया कि इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यात्रा संयोजक सुरेंद्र चुरा ने यात्रा की शोभायात्रा की रूपरेखा का जायजा लिया। राजपुरोहित समाज के नावरत्नसिंह तोलियासर, फाउंडेशन के युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष रजत आशोपा, बाल्मीकि समाज के अनिल, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम पारीक, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, शुभकरण पारीक, घनश्याम बिहानी, दीपक हिंदू, अशोक तिवाड़ी, हेमदास स्वामी सहित बड़ी संख्या में सर्व सनातनी समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Posts

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल समाचार गढ़ 28 फरवरी 2026। ईरानी मीडिया के अनुसार, मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली…

बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

समाचार गढ़, 28 फरवरी 2026। बीकानेर शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित पब्लिक पार्क में शनिवार को एक 10 वर्षीय बालिका का शव रेलिंग से लटका मिला। सूचना मिलते ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त

अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त

एंटी करप्शन ब्यूरो जयपुर की बड़ी कार्रवाई: ED हेड कॉन्स्टेबल 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो जयपुर की बड़ी कार्रवाई:  ED हेड कॉन्स्टेबल 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

इजराइल-ईरान में सीधा टकराव: तेहरान पर हमला, 400 मिसाइलों से जवाबी कार्रवाई; मिडिल ईस्ट में हड़कंप

इजराइल-ईरान में सीधा टकराव: तेहरान पर हमला, 400 मिसाइलों से जवाबी कार्रवाई; मिडिल ईस्ट में हड़कंप

पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग में 300+ मौतें: एयरस्ट्राइक, ड्रोन अटैक और ‘जीरो टॉलरेंस’ की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग में 300+ मौतें: एयरस्ट्राइक, ड्रोन अटैक और ‘जीरो टॉलरेंस’ की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights