Nature Nature

जन आक्रोश रथ यात्रा का चौपालों पर स्वागत, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवा पहुंचे

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में क्षेत्र में भाजपा द्वारा जारी जन आक्रोश रथ यात्रा उपखण्ड के गांव सांवतसर, बाधनू, कुचोर, उतमामदेसर, साधासर, बिदासरिया, मसूरी, लालमदेसर बड़ा, छोटा, मेऊसर, मेहरामसर आदि गांवों में जनता ने भारी संख्या में यात्रा का जन समर्थन किया। यात्रा का गांवों की मुख्य चौपालों में कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान किया। पूर्व रात्रि चौपाल में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवा कार्यकर्ताओं से मिले। रिणवा ने जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत सहित पूरी भाजपा टीम को सफ़लतम यात्रा के लिए आभार प्रगट किया। बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत सहित पूरी टीम ने गांव- गांव, ढाणी-ढाणी यात्रा करते हुए जनता के समक्ष प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में बताते हुए कांग्रेस सरकार को जंगलराज, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार बताया और इस सरकार के खिलाफ 8140200200 पर मिस कॉल करवाते हुए जनता की शिकायतें दर्ज की। जनता ने प्रदेश सरकार के खिलाफ़ शिकायतें शिकायत पेटी में भी डाली ।
इस बीच पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत ने भी कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए भ्रष्ट सरकार बताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, जिला मंत्री अगरसिंह पडिहार, रामनिवास महिया, जिला मंत्री ओबीसी रामनिवास बिश्नोई, किसनाराम गोदारा, महामंत्री शुभकरण बिश्नोई, जिला मंत्री अरविंद चारण, मांगीलाल गोदारा, महेश राजोतिया, पार्षद विनोद गुंसाई, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, शिव प्रसाद, महेंद्र सिंह लखासर, महेंद्र राजपूत, पवन स्वामी, भवानी प्रकाश तावनियाँ, मुकनाराम कुम्हार, बाबूलाल सियाग, पूनमचंद मेघवाल, सरपंच रामनिवास रिंटोड, केशुराम रिंटोड, सरपंच गोपालराम, पूर्व सरपंच नवरतन घिंटाला, लालचन्द रिंटोड, काननाथ सिद्ध, रामरतन बिश्नोई, सुभाष स्वामी, छैलू सिंह, भीख सिंह, सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Related Posts

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। बीकानेर में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। मांझे से बच्चे की श्वांस नली तक कट…

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित बिलों पर जारी बहस के दौरान कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने शुक्रवार को सरकार पर जोरदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights