Nature Nature

भारत ज्ञान, त्याग व समर्पण की भूमि है- शर्मा।
राष्ट्र सेविका समिति का 7 दिवसीय प्रारंभिक वर्ग 25 दिसम्बर से प्रारंभ।

Nature

भारत ज्ञान, त्याग व समर्पण की भूमि है- शर्मा।
राष्ट्र सेविका समिति का 7 दिवसीय प्रारंभिक वर्ग 25 दिसम्बर से प्रारंभ।
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भारत भूमि ज्ञान, त्याग और समर्पण की भूमि है। हम अपना इतिहास जाने तो उसके प्रति सम्मान और गौरव का भाव जाग सकेगा तभी भारत को हम विश्व गुरू के स्थान पर पुनर्स्थापित कर सकेंगे। ये ओजस्वी उद्बोधन राष्ट्र सेविका समिति की प्रान्त प्रचारिका ऋतु शर्मा ने दिया। शर्मा माली देवी कोडामल बाहेती आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित समिति शिविर के उद्घाटन सत्र में बोल रही थी। शर्मा ने कहा कि स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति है और वो स्वरक्षण सीख कर समर्थ व सक्षम बनकर भाई, पिता, पति व पुत्र को सही दिशा दिखा सकती है। शर्मा ने राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना, समिति के विस्तृत स्वरूप, कार्यकर्ता निर्माण के बारे में जानकारी दी। ठिठुरती सर्दी में शिविर में बीकानेर विभाग के 3 जिलों के सभी खण्डों से 56 शिक्षार्थी बालिकाएं व महिलाएं, 10 शिक्षिकाएँ, 5 प्रबंधिकाएं, 4 महिला अधिकारी भाग ले रही है। आज हवन पूजन से सत्र प्रारंभ किया गया। उदघाटन सत्र की अध्यक्षता श्रीडूंगरगढ़ की ममता प्रजापत ने की। वर्गाधिकारी चंद्रकला आचार्य ने बताया कि इस प्रारम्भिक वर्ग में भाग ले रही विभाग भर से आई हुई गृहिणियाँ तरुणियाँ, विद्यार्थी, सेविकाएँ , अगले 7 दिनों तक शारीरिक, बौद्धिक प्रशिक्षण के साथ साथ विभिन्न राष्ट्रीय, सामाजिक व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा, उद्धबोधन व कार्यक्रमों से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इस दौरान वर्ग कार्यवाहिका गौरा शर्मा, विभाग कार्यवाहिका चन्द्रकला चौधरी सहित शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

  • Related Posts

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    समाचार गढ़, 20 अप्रैल 2026। मंगलवार को बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU)…

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    समाचार गढ़ 20 अप्रैल 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

    जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

    बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

    बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

    खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

    खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

    गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग

    गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights