Nature Nature

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि,स्वर्ण मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख धर्म के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि गुरु गोबिंद सिंह का अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा. गुरु की प्रशंसा करते हुए पीएम ने अपने एक पुराने भाषण का वीडियो भी पोस्ट किया है. 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘उनके प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करता हूं और मानवता के लिए उनके योगदान को याद करता हूं. उनका अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा.” हर साल सिख धर्म के लोग उनकी जयंती उत्साह के साथ मनाते हैं. इस दिन गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया जाता है. कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है. लंगर भी आयोजित होता है. 

स्वर्ण मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पवित्र डुबकी लगाकर अरदास की. काफी श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकते हुए दिखाई दिए. नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, हर साल पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है.

कौन थे गुरु गोबिंद सिंह?

गुरु गोबिंद सिंह का जन्म अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 22 दिसंबर 1666 को हुआ था. 7 अक्टूबर 1708 को मुगलों से युद्ध के दौरान उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था. श्री हजूर साहिब गुरु गोबिंद सिंह का शहीद स्थल है. जो महाराष्ट्र के नांदेड़ में है. 

खालसा पंथ की स्थापना

गुरु गोबिंद सिंह ने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी. इसके बाद सिख धर्म में पांच ककार यानी केश, कंगन, कृपाण, कंघा और कच्छा अनिवार्य कर दिया गया था. गुरु गोबिंद सिंह ने अपने बाद गुरु परंपरा को समाप्त कर दिया था. उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को स्थायी गुरु घोषित किया था. गुरु गोबिंद सिंह ने ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह’ का नारा दिया था. 

Related Posts

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights