Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में आज होगा गायक मोहम्मद रमजान सम्मानित

Nature

श्रीजसवंतमल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा।
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गुणीजन सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने बताया कि आज 7 जनवरी को इस वर्ष का श्री जसवंत मल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान राजस्थान के नामचीन गायक श्रीमोहम्मद रमजान को भव्य समारोह पूर्वक प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 11 बजे राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश राठी होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि करेंगे तथा पुरस्कार प्रायोजक उद्योगपति गौरीशंकर राठी भी उपस्थित रहेंगे।
समिति के सदस्य विजय महर्षि ने बताया कि इस सम्मान के अन्तर्गत गुणीजन सम्मान समारोह समिति की ओर से इक्कीस हजार रुपये की राशि, शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाऐंगे, वहीं उनकी कला के कद्रदान भी उनका सम्मान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि रमजान अपनी मधुर गायकी से विगत पच्चीस वर्षों से संगीत की सेवा कर रहे हैं। उनके कार्यक्रम देश-प्रदेश सभी जगहों पर हुए हैं। वे सारेगामा संगीत प्रतियोगिता में रनर रहे हैं। उनके अपने गाए हुए कई एलबम लोकप्रिय हुए हैं। समिति के सदस्य बजरंग शर्मा ने बताया कि यह सम्मान साहित्य कला प्रेमी गौरीशंकर राठी परिवार की ओर से प्रति वर्ष संगीत कला से जुड़े प्रतिभावान कलाकार को प्रदान किया जाता है, पूर्व में यह सम्मान प्रसिद्ध गीतकार-संगीतकार सागर भाटी तथा गायक भंवरजी स्वामी को प्रदान किया जा चुका है। समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि मोहम्मद रमजान का समूचा परिवार संगीत की सेवा में जुटा हुआ है। उन्हें पूर्व में अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

  • Related Posts

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights