Nature Nature

डूंगर कॉलेज में सांस्कृतिक सप्ताह ‘सुमंगलम’ शुरू

Nature


समाचार-गढ़, बीकानेर, 7 फरवरी। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के खेल परिसर में सुमंगलम सांस्कृतिक सप्ताह के तहत मंगलवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
उदघाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ. जी. पी. सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अपरिहार्य हिस्सा है। विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ खेलते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से उनकी ऊर्जा के सकारात्मक उपयोग का आह्वान किया।
खेल समिति के अध्यक्ष डॉ. नवदीप सिंह बैंस ने कहा कि ऐसे आयोजन जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने टीम स्पिरिट के बारे में बताया और कहा कि सामूहिकता के साथ जीवन में बड़ी से बड़ी बाधा को दूर किया जा सकता है।
छात्रसंघ अध्यक्ष हरिकुमार गोदारा ने कहा कि सभी विद्यार्थी अनुशासित और संयमित रूप से अपने दायित्वों का पालन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें और खेलों के माध्यम से जीवन पथ पर आगे बढ़ें।
इस अवसर पर खेलकूद प्रशिक्षक मुख़्त्यार अली, डॉ राजेंद्र पुरोहित और डॉ विक्रमजीत सहित खेल समिति के सदस्यों में आयोजन प्रभारी डॉ आनंद खत्री, डॉ ब्रजरतन जोशी, डॉ हेमेंद्र भंडारी, डॉ सुशील यादव, संदीप यादव, डॉ रोहिताश चौधरी, डॉ मधुसूदन शर्मा, डॉ राजाराम, डॉ सत्यनारायण जाटोलिया, डॉ श्रीराम नायक, डॉ संपत भादू, डॉ भगवाना राम गोदारा, डॉ शशीकांत वर्मा, डॉ घनश्याम बीठू आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नानुसार रहे…….
100 मीटर में देवीलाल प्रथम, रामलाल द्वितीय, विशाल बिश्नोई तृतीय, 200 मीटर में देवीलाल प्रथम, गोपाल सारण द्वितीय, धर्मपाल तृतीय, 400 मीटर में रवि कुमार प्रथम, गोपाल कुमार द्वितीय, जसवंत मान तृतीय, 800 मीटर में जयनारायण प्रथम, राकेश राइका द्वितीय, अहमद अली तृतीय, 1500 मीटर में शिवचंद प्रथम, जयनारायण द्वितीय, अहमद अली तृतीय, लंबी कूद में प्रथम संदीप सेन, द्वितीय ओम प्रकाश लूखा, तृतीय जसराज उपाध्याय, गोला फेंक में देवीलाल प्रथम,मेघाराम द्वितीय, विशाल भार्गव तृतीय, और तश्तरी फेंक में विशाल भार्गव प्रथम, आशीष द्वितीय और दिनेश रेवार तृतीय स्थान पर रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights