Nature Nature

तीन दिवसीय युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास प्रशिक्षण
युवा अपना रास्ता खुद तय करें, बुरी आदतों से रहें दूर

Nature

तीन दिवसीय युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास प्रशिक्षण
युवा अपना रास्ता खुद तय करें, बुरी आदतों से रहें दूर
समाचार-गढ़, बीकानेर, 15 फरवरी। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी के सहयोग से बुधवार को स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय के सभाकक्ष में प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने किया। अध्यक्षता प्रसार शिक्षा निदेशक डाॅ.सुभाष चंद्र ने की। विशिष्ट अतिथि इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विजय खत्री थे। इस अवसर पर जोशी ने कहा कि युवाओं को भविष्य का लक्ष्य तय करते हुए आगे बढ़ने का मार्ग निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत- लग्न एवं दूरदृष्टि रखते हुए अपने काम को अंजाम दिया जाना चाहिए। जोशी ने कहा खुद के विकास के लिए सही और उपयोगी रास्ते का चयन गंभीरता से किया जाना चाहिए जिससे युवाओं का भविष्य सवंर सके।
विशिष्ट अतिथि खत्री ने कहा के युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए तथा बीमारियों से बचने के लिए संयमित जीवनचर्या निर्धारित की जानी चाहिए।
कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमिला खत्री ने विचार रखे। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी सुरेंद्र पाल टीम ने उद्योग धंधों में राजकीय सहायता से संबंधित जानकारी भी दी।
युवा विकास अधिकारी रूबी पाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट जगदीश रैण ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 से अधिक युवा कार्यकर्ता शिरकत कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से युवा कार्यकर्ता तीन दिन तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights