Nature Nature

रिड़ी GSS में जबरदस्ती घुसे, तोड़फोड़ की, राजकार्य में पहुँचाई बाधा, नामजद मुकदमा दर्ज

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिड़ी जीएसएस में घुसकर तोड़फोड़ करने, जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज हुआ है। दिवाकर पुत्र छवीनाथ मिश्रा निवासी पाण्डेपटटी, बक्सर बिहार हाल जेईएन-132केवी जीएसएस कीतासर ने पुलिस को बताया कि राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड का श्रीडूंगरगढ से लगभग 16 किमी. बीदासर श्रीडुगरगढ़ रोड पर बाना से आगे 132KV का ग्रिड सब स्टेशन है। यह 132केवी ग्रिड राजस्थान सरकार द्वारा उच्च वोल्टेज क्षमता के कारण वर्जित क्षेत्र घोषित है। यहां अनाधिकृत प्रवेश सुरक्षा की दृष्टि से वर्जित है। रविवार रात्रि को 09.45 बजे पर ग्राम बाना के महेश स्वामी, नारायण, भगवानाराम, भंवरलाल, देवीलाल सहित अन्य 15-20 आदमी 132केवी जीएसएस रिड़ी के मैन गैट पर सुरक्षाकर्मी मुकेश पंवार के मना करने पर जबरदस्ती घुस गये। आरोपियों ने कन्ट्रोल रूम के कांच का गेट लाठियों से तोड़कर अन्दर घुस गये व सरकारी कर्मचारी प्रतापसिंह और रेवन्तराम के साथ जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। इन्होंने 132केवी वोल्टेज सप्लाई के उपकरण को मुक्का मारकर तोडा, पावर ट्रासफारमर का मीटर भी मुक्का मारकर तोड दिया। इन लोगो/आदमियो ने सरकारी सम्पति को भी अतिआवश्यक विद्युत सप्लाई के उपकरणो व मुख्य कांच के गेट को तोड़कर राज कार्य मे बाध पहुचाई है। इन लोगो ने जो कृत्य किया है उससे विद्युत सप्लाई के तंत्र मे बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। पूरे बीकानेर संभाग की विद्युत आपुर्ति बंद हो सकती थी। कर्मचारियों ने मार खाते हुए भी कर्मचारियों ने 1520 लोगों से मार खाते हुए भी विद्युत सप्लाई तंत्र को इसी तरह बचाया। घटना के वक्त 132 केवी जीएसएस रिडी के कन्ट्रोल रुम में प्रतापसिह ELECT – सरकारी कर्मचारी, रेवन्तराम Operator m/s kmcc, परमेश्वर गांव बाना Operator m/s kmcc, मुकेश पंवार सुरक्षाकर्मी m/s kmccउपस्थित थे। मामले की जांच सीओ दिनेश कुमार करेंगे।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    समाचार गढ़ 27 जून 2026। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के…

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    समाचार गढ़ 26 जून 2026।  जुलाई महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights