Nature Nature

हर एक तक पहुंच रही है यूथ कांग्रेस, जन अधिकार आपके द्वार

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 6 अप्रेल 2023। केन्द्र सरकार द्वारा अपने उद्योगपति मित्रों को देश के संसाधन बेच दिए गए है एवं झूठ के सहारे से जनता को बरगलाया जा रहा है। ऐसे में सच की लड़ाई लड़ने के लिए राहुल गांधी को प्रताड़ित किया जा रहा है। देश में लोकतंत्र खतरे में है एवं ऐसे में आवश्यकता है कि सच की इस लड़ाई में जनता साथ दे। यह आह्वान लेकर क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता इन दिनों तहसील के गांव-गांव पहुंच रहे है। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के निर्देशन में श्रीडूंगरगढ़ इकाई द्वारा जन अधिकार आपके द्वार अभियान चलाया गया है। और इस अभियान के तहत गुरूवार को क्षेत्र के गांव धर्मास, इन्दपालसर गुंसाईसर, इन्दपालसर साँखलान, इंदपालसर हिरावतान, इन्दपालसर बड़ाबास, हथाना जोहड़, इन्दपालसर राईकान आदि गांवों में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचें। इन कार्यकर्ताओं ने इन गांवों में हर दुकान, हर घर, चौपालों में कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पेम्पलेट वितरण किए एवं कांग्रेस का ध्येय जनता के हितों की रक्षा बताया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि अभियान के दौरान गांवों में किसी भी पात्र नागरिक के योजनाओं के लाभ लेने से वंचित नहीं रहने के लिए इन गांवों की युवक कांग्रेस टीम द्वारा घर घर सर्वे करने एवं योग्य लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलवाने की जिम्मेदारियां भी दी जा रही है।

  • Related Posts

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

    समाचार-गढ़ 14 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: NALSAR हैदराबाद के छात्रों से जुड़े विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। CJI सूर्यकांत…

    बलूचिस्तान में क्यों सुलग रही बगावत? 1948 के विलय से आज की हिंसा तक समझिए पूरी कहानी

    समाचार-गढ़ 14 अगस्त, 2026। इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज भी आजादी और अधिकारों की मांग को लेकर संघर्ष जारी है। बलूच संगठनों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

    बलूचिस्तान में क्यों सुलग रही बगावत? 1948 के विलय से आज की हिंसा तक समझिए पूरी कहानी

    बलूचिस्तान में क्यों सुलग रही बगावत? 1948 के विलय से आज की हिंसा तक समझिए पूरी कहानी

    चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

    चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights