Nature Nature

फर्जी तरीके से हड़पा खेत, पांच व्यक्ति व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़े अपराध खबर

Nature

फर्जी तरीके से हड़पा खेत, पांच व्यक्ति व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़े अपराध खबर

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 14 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रवासी नागरिकों की जमीन अब फर्जी तरीके से हड़पने की की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास निवासी संजु पुत्री लक्ष्मीदेवी हाल निवासी दिल्ली ने अपनी माता लक्ष्मीदेवी का खातेदारी खेत को 5 व्यक्तियों व एक महिला द्वारा फर्जी व कुटररचित दस्तावजों के जरिये हड़पने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।

परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसकी माता नेपाल के विराट नगर में अपने दो बेटों विनोद व किशन के साथ रहती थी। 21 जुलाई 1995 को देहांत हो गया था। जिनका जेतासर की रोही में खसरा नं. 474 क्षेत्रफल 5.2500 हैक्टेयर खातेदारी खेत है। परिवादिया ने बताया कि जब उसको यह जानकारी मिली कि उनकी माता का खातेदारी खेत षड्यंत्रपूर्वक, फर्जी दस्तावेज व कूटरचित तरीके से मुख्तारनामा के माध्यम से विक्रयपत्र कार्यालय उपपंजीयक में 21 जुलाई 1995 को नेपाल के विरोटनगर में हो गई है।

बिमार रहने की कारण वह यहां नहीं आ सकी और जब उन्होंने यहां आकर पता किया तो पता चला कि बीकानेर के कांता खतुरिया कॉलानी निवासी अनवर अली पुत्र हजारी खां, बीकानेर गंगाशहर सारड़ा चौक पुरानी लाईन निवासी अनुराम पुत्र कुंदनमल, बीकानेर जम्मेश्वरनगर निवासी नरेन्द्र पुत्र अमराराम डेलू, श्रीडूंगरगढ़ निवासी मुकेश पुत्र महावीर प्रसाद स्वामी, बीकानेर पवनपुरी निवासी अंकित पुत्र रामवतार धामा, चूरू निवासी मनेाज पुत्र सुरेन्द्र कुमार प्रजापत व एक महिला ने लक्ष्मीदेवी बनकर खेत इन पांचों आरोपियों के नाम कर दिया है।

परिवादिया ने पुलिस को यह बताते हुए गुहार लगाई है कि यह खातेदारी खेत षड्यंत्रपूर्वक, फर्जी दस्तावेज, कूटरचित तरीके से मुख्तारनामा तैयार कर मेरी माता की कृषि भूमि को मुख्तारनामा के माध्यम से विक्रयपत्र कार्यालय उपपंजीयक में पंजीकरण करवाया है। वहीं आरोपी अंकित धामा ने इस खातेदारी भूमि पर एचडीएफसी बैंक से ऋण भी ले रखा है। परिवादिनी ने आरोपियों पर कार्रवाई मांग की है। जांच उपनिरीक्षक मोहनलाल को सौंपी है।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights