Nature Nature

लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में ठुकरियासर गांव की लड़की को भगाकर ले जाने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। प्रार्थी घनश्याम ने बताया है कि उसके परिवार ने गांव ठुकरियासर की रोही में ट्यूब वैल बना रखा है तथा ढाणी बनाकर परिवार सहित रिहायश करते हैं। 23 जुलाई शाम करीब 10 बजे वह व उनकी माता अनिता, पिता मालूराम व बहिन द्रोपती सभी खाना खाकर ढ़ाणी में सो गये थे। करीब 1 बजे वह पैशाब करने के लिए उठा तो देखा कि उसकी बहिन द्रोपती अपनी चारपाई पर नहीं थी, फिर हम सभी ने द्रोपती को इधर उधर देखा परन्तु द्रोपती का कोई पता नही चला। फिर हमने द्रोपती के मोबाईल नम्बर पर फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। हमारी खेत की ढाणी के आगे से मेरे ननिहाल का सूर्यप्रकाश पुत्र गोपीराम जाति गोस्वामी निवासी मालसर तहसील भानीपुरा अपनी गाड़ी थार नम्बर आर. जे. 10सीबी 5691 से चक्कर लगाता रहता था, हम द्रोपती को इधर उधर खोज रहे थे इतने मेरा चाचा रामचन्द्र जो गांव से ढ़ाणी आ रहा था, भागता हुआ आया और कहा कि अभी अभी द्रोपती को सुर्यप्रकाश गोस्वामी निवासी मालसर अपनी जीप में बैठाकर ले जा रहा था, मैनें रोकने का प्रयास किया परन्तु वह नही रूका व सुर्यप्रकाश तेजगति से गाड़ी को ले गया। प्रार्थी ने कहा कि सूर्यप्रकाश मेरी बहिन द्रोपती को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। फिर हमने ढ़ाणी में रखा सामान देखा तो ढ़ाणी में रखी संदूक से 50 हजार रूपयें व सोने चांदी के आभूषण भी गायब मिले। प्रार्थी ने अपनी बहिन को बरामद करने की गुहार लगाई है। जांच ASI हेतराम को सौपीं गई है।

  • Related Posts

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights