Nature Nature

पहले से बिके प्लॉट को दुबारा बेचकर की धोखाधड़ी, दिल्ली के व्यापारी ने दो पर मामला दर्ज कराया

Nature

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2025। सेरूणा थाना क्षेत्र के पूनरासर गांव से धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। दिल्ली के एक व्यापारी ने यहां एक प्लॉट खरीदा, लेकिन बाद में पता चला कि वही जमीन पहले ही किसी और को बेची जा चुकी थी। इस मामले में व्यापारी ने दो लोगों के खिलाफ सेरूणा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना हैड कांस्टेबल फतेहसिंह ने बताया कि दिल्ली के आजाद नगर, विक्टोरिया गार्डन निवासी मुरारीलाल पुत्र भागीरथमल अग्रवाल ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उदरासर निवासी डूंगरराम पुत्र सदुराम मेघवाल और प्रेमचंद पुत्र गोपालराम ब्राह्मण को आरोपी बनाया गया है।

परिवादी मुरारीलाल ने पुलिस को बताया कि उसने गांव में जनसेवार्थ “गोयल सेवा सदन” नाम से भवन बना रखा है। इसी भवन के पास उसने आरोपियों से साढ़े नौ लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा था। जब वह पुनः गांव लौटा तो श्रवणराम हजारीराम ब्राह्मण नामक व्यक्ति ने उस प्लॉट को अपना बताया।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले से बिक चुके भूखंड के बारे में सच्चाई छिपाई और 23 जनवरी 2025 से 6 सितंबर 2025 के बीच में उसी प्लॉट को दोबारा बेच दिया। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ तहसील कार्यालय में विक्रय पत्र भी पंजीकृत करवा दिया, जिससे व्यापारी को आर्थिक नुकसान हुआ।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को सौंपी है।

  • Related Posts

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।…

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights