Nature Nature

गंदगी का गड्ढा, जहां पेशाब बहता है सड़क पर, और प्रशासन सोया है! बेसहरा गौवंश पेशाब पीने को मजबूर, गली में फैली दुर्गंध से आमजन बेहाल!

Nature

पेशाब का गढ्ढा, बेसहरा गौवंश पीता है पेशाब को, हजारों लोग गुजरते है इस गली से, सांस लेना भी दुश्वार, पेशाब के गड्ढे में कार, सड़क पर फैल जाता है पेशाब
समाचार गढ़, 10 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के मैन बाजार में एसबीआई बैंक व पोस्ट ऑफिस के सामने बने सार्वजनिक पेशाबघर के पास फैली गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। यहां सड़क पर बना गहरा गड्ढा हर वक्त बदबू और पेशाब से भरा रहता है। लोग पेशाब करते हैं तो सारा पेशाब इसी गड्ढे में जाकर भर जाता है और फिर वहीं से सड़क पर बहने लगता है। इस इलाके में हर वक्त दुर्गंध फैलती रहती है, जिससे आमजन का गुजरना तक मुश्किल हो गया है। आसपास के दुकानदार और राहगीर लंबे समय से सफाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन न नगर पालिका ने ध्यान दिया, न ही जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधियों ने।

स्थिति इतनी खराब है कि प्यासा असहाय गोवंश भी इस पेशाब मिले पानी को पीने को मजबूर है।
आज शुक्रवार को इस गड्ढे में एक कार का टायर फंस गया, जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आमजन का कहना है कि नगरपालिका इतनी लावरवाह कैसे हो सकती है! यहां के नागरिकों ने कस्बे की साफ सफाई व विकास के लिए नेताओं को वोट दिए लेकिन पद मिलने के बाद वो सत्ता के अहंकार में इतने चूर हो गए है कि उन्हें अब कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। नगर पालिका कब जागेगी? यही सवाल अब कस्बे के हर व्यक्ति के मन में है।

Related Posts

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights