Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में ‘मंथन’ ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 11 टीमों ने दिखाया उत्कृष्ट ज्ञान व टीमवर्क

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में “मंथन – एक ज्ञान प्रतियोगिता” का आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं आध्यात्मिक वातावरण में ऐतिहासिक और भव्य रूप से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 11 टीमों ने 10 राउंड में भाग लेकर अपने टीमवर्क, आध्यात्मिक ज्ञान, सूझ-बूझ और विवेक का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में टीम सुमित बरडिया एंड टीम ने प्रथम स्थान, टीम अंजू देवी संचेती ने द्वितीय स्थान तथा टीम सरिता जी बोथरा व मंजू देवी झाबक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत साध्वी श्री संगीतश्री जी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभाजी जी के मंगल पाठ से हुई, जिससे पूरे आयोजन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। निर्णायक मंडल में श्रीमती अंजू देवी पारख, श्री हरीश जी डागा, अध्यक्ष श्री विक्रम जी मालू, कोषाध्यक्ष श्री दीपक जी छाजेड़ एवं सहमंत्री श्री मोहित जी बोरड ने निष्पक्ष निर्णय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन किशोर मंडल संयोजक श्री मुदित जी पुगलिया व सह संयोजक श्री विशाल जी बोथरा ने किया, वहीं नवीन जी दूगड़, तनीश जी छाजेड़, अजय जी बोथरा, यश जी चोपड़ा, ऋषभ जी झाबक सहित पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। अध्यक्ष श्री विक्रम जी मालू ने अपने संबोधन में कहा कि साध्वी श्री की प्रेरणा से श्रीडूंगरगढ़ में अनेक प्रेरणादायी कार्य हुए हैं, जबकि मंत्री श्री पीयूष जी बोथरा ने साध्वी श्री के आशीर्वाद को हर कार्यक्रम की सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष श्रीमती सुशीला जी पुगलिया, मंत्री प्रदीप जी पुगलिया, कमल जी बोथरा, अंकित जी पुगलिया सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी चमन जी श्रीमाल ने बताया कि सभी उपस्थितजनों ने ऐसे ज्ञानवर्धक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता जताई। अंत में तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ किशोर मंडल की ओर से विजेता टीमों को विशेष पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 10 अगस्त को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव…

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights