Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में हुआ विशाल नि:शुल्क नेत्र एवं शिशु रोग परामर्श शिविर, 280 लोगों ने करवाई जांच

Nature

समाचार गढ़ 16 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़। जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट, श्रीडूंगरगढ़ एवं क्यू मैक्स हॉस्पिटल, बीकानेर द्वारा बुधवार को तेलियान भवन, वार्ड नं. 6, मोमासर बास में विशाल नि:शुल्क नेत्र एवं शिशु रोग परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में 280 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। नेत्र रोगों और बाल रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया। नेत्र रोगों के क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉ. नदीम खान कयामखानी तथा शिशु रोग परामर्श के लिए डॉ. खुशीद खान कयामखानी ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर में आंखों की बीमारियों जैसे मोतियाबिंद, काला पानी, दृष्टिदोष, एलर्जी और संक्रमण की जांच की गई। वहीं बच्चों में बुखार, खांसी-जुकाम, अस्थमा, एलर्जी, विकास संबंधी समस्याओं एवं संक्रमण के लिए भी परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की ओर से हॉस्पिटल के डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविर आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर जारी रहेंगे।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights