Nature Nature

उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सूडसर में चेतावनी सभा आज, दिल्ली में कई जनप्रतिनिधियों से मिला प्रतिनिधि मंडल

Nature

उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सूडसर में चेतावनी सभा आज

दिल्ली में कई जनप्रतिनिधियों से मिला प्रतिनिधि मंडल, क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री से सूडसरउपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सूडसर में चेतावनी सभा कल

दिल्ली में कई जनप्रतिनिधियों से मिला प्रतिनिधि मंडल, क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से सूडसर उपडाकघर को यथावत रखने का मिला आश्वासन

समाचार गढ़, सूडसर, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आज गुरुवार को चेतावनी सभा मुख्य बाजार स्थित धरना स्थल पर आहूत होगी। वहीं बुधवार को संघर्ष समिति का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने नई दिल्ली में क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सूडसर उपडाकघर को यथावत रखने की गुहार लगाई। सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना नवें दिन भी जारी रहा। इस संघर्ष को तेज करने को लेकर समिति द्वारा गुरुवार को चेतावनी सभा बुलाई गई है। इसको लेकर संघर्ष समिति से जुड़े सदस्यों के साथ युवाओं को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई है। क्षेत्र के पांच गांवों में चेतावनी सभा के लिए प्रचार-प्रसार किया गया।
दिल्ली के पहुंचे 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संचार मंत्री, आरएलपी नेता व सांसद हनुमान बेनीवाल, माकपा नेता व सांसद अमराराम समेत कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सूडसर उपडाकघर को यथावत रखने की मांग की।

क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सूडसर उपडाकघर को यथावत रखने का दिया आश्वासन

क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और इस दौरान वार्ता सकारात्मक रही। केन्द्रीय कानून मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि सूडसर उपडाकघर यथावत रहेगा। उन्होंने दूरभाष पर डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल व निदेशक को सूडसर उपडाकघर को यथावत रखने के निर्देश दिए और सेरूणा में नया डाकघर स्थापित करने का निर्देश दिया। सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में टेऊ से जगदीश प्रसाद स्वामी, मूलाराम गोदारा, ओमप्रकाश सुथार, राजेन्द्र जाखड़, सूडसर से मोहनलाल भादू, मांगीलाल स्वामी, पूर्णाराम भादू, देराजसर से बजरंगलाल सारस्वत, दुलचासर से बाबूलाल जाजड़ा, गोपालसर से भानी सिंह भाटी, रामदयाल बुड़िया आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights