Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में युवक पर हमला और लूट, थाने में FIR दर्ज, अक्षय पान भंडार के पास हुई घटना, आरोपी बोले– विधायक के रिश्तेदार हैं

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में युवक पर हमला और लूट, थाने में FIR दर्ज
अक्षय पान भंडार के पास हुई घटना, आरोपी बोले– विधायक के रिश्तेदार हैं

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अक्षय पान भंडार के पास 29 नवम्बर की रात युवक पर हमला कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित करण पुत्र श्यामसुंदर पारीक (24) निवासी कालूबास ने थाने में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। करण के अनुसार, वह अपनी बहन की शादी के लिए वहां पर सामान लेने गया था। इसी दौरान एक काले रंग की मॉडिफाइड जीप (RJ31 UA 0028) वहां आई और उस पर विधायक लिखा हुआ था। साथ ही वहां एक मोटरसाइकिल भी आई जिस पर विकास सोनी व विष्णु शर्मा वहां आए। जीप में संदीप उर्फ शेरा भी वहां आया। विकास सोनी शराब के नशे में गाली-गलोच की, रोकने पर करण पर हमला कर दिया। हमले में करण के सिर व हाथ पर चोटें आईं। शोर सुनकर नंदराम गोदारा, अशोक पारीक और भरत जोशी पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने 4–5 और साथियों को बुला लिया। 7–8 लोगों ने मिलकर विधायक के करीबी होने का रौब दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और लूटपाट की। करण ने रिपोर्ट में कहा कि आरोपी उसकी 35 ग्राम की सोने की चैन और 30 ग्राम का सोने का ब्रासलेट छीनकर ले गए। वहीं भरत जोशी के पास दुकान के 20 हजार रुपये और 17 वर्षीय अजय पारीक से भी सोने और चांदी की चैन आरोपियों ने छीन ली। करण ने पुलिस को बताया कि शादी की व्यस्तता के कारण रिपोर्ट दर्ज करवाने में देरी हुई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई रतनलाल को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि अब परस्पर मामलें दर्ज हो गए हैं।

  • Related Posts

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। India New Economy Forum 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत की आर्थिक सोच…

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। मां दुर्गा की प्रतिमा आपने मिट्टी, लकड़ी और कई तरह की सजावटी चीजों से बनी देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी पेंसिल, रबड़ और कटर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights