Nature Nature

आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ समिति ने संभाग का प्रतिनिधित्व किया, जोधपुर में प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित

Nature

समाचार गढ़, जोधपुर, 17 सितम्बर 2025। शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी), जोधपुर में मंगलवार को प्रदेश के खुले प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण और प्रबंधन के लिए रोडमैप विकसित करने को लेकर परामर्श कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि डॉ. सुमंत व्यास, निदेशक काजरी ने थार मरुस्थल को प्रगतिशील परिस्थितिकी तंत्र बताते हुए कहा कि आर्थिक गतिविधियों से हो रही क्षति को केवल पशुधन, चारागाहों एवं ओरण-गोचर क्षेत्रों के संरक्षण व विकास से ही रोका जा सकता है।

डॉ. आशुतोष कुमार त्रिपाठी, निदेशक आफरी ने कहा कि इस कार्यशाला में संवाद, सहयोग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए खुले पारिस्थितिकी तंत्र के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।

पॉलिसी ब्रीफ विमोचन

एट्री के सेंटर फॉर पॉलिसी डिजाइन ने सैंड एंड ग्रासेज ऑफ गोल्ड: वैल्यूइंग राजस्थान ओपन नेचुरल इकोसिस्टम फ़ॉर पीपुल, क्लाइमेट एंड बायोडाइवर्सिटी पर पॉलिसी ब्रीफ लॉन्च किया। साथ ही आफरी अनुसंधान पेम्फलेट का भी विमोचन किया गया।

तकनीकी सत्र

आफरी की भावना शर्मा, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. सुजीत नरवरे, अंशुल ओझा, संजय सिंह, मोती कुमावत और डिम्पल ने खुले पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचारों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यशाला का संचालन मीता सिंह तोमर ने किया।

आपणों गांव समिति का प्रतिनिधित्व

इस कार्यशाला में बीकानेर संभाग से केवल आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति का चयन हुआ। समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने वनों एवं वन्यजीवों के धरातलीय कार्यों की विस्तृत जानकारी वीडियो ब्रीफिंग के माध्यम से प्रस्तुत की और थार मरुस्थल में ग्रासलैंड विकसित करने का आग्रह किया। इस प्रस्ताव पर सभी ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का दौरा कर शुष्क वनों के विस्तार पर कार्य करने का आश्वासन दिया।

समिति की ओर से जतनसिंह, श्याम सैन और प्रियंक शाह ने प्रतिनिधित्व किया। देशी-विदेशी विशेषज्ञों ने समिति के कार्यों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक व अनुकरणीय बताते हुए सराहा और समिति को वन पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर शोधार्थी करणीसिंह बिठू और शुभम कलवानी ने कहा कि बीकानेर संभाग का प्रतिनिधित्व आपणों गांव समिति ने किया, जो अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है।

आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ समिति ने संभाग का प्रतिनिधित्व किया, जोधपुर में प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights