Nature Nature

आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ ग्रंथालय का हुआ लोकार्पण, आध्यात्मिक ऊर्जा से सरोबार कार्यक्रम

Nature

समाचार गढ़, 8 दिसंबर 2024 श्रीडूंगरगढ़। मोमासर के तेरापंथ भवन में आयोजित भव्य समारोह में आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ ग्रंथालय का लोकार्पण साध्वी संघ प्रभा जी ठाणा 3 के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर युग प्रधान आचार्य महाश्रमण की विदुषी शिष्याओं ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर किया।

कार्यक्रम में मुल्तानी देवी/संपत मल संचेती परिवार द्वारा पुस्तकों के रखरखाव के लिए 6 अलमारियां और साहित्य भेंट किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में युवक रत्न अशोक संचेती और प्रेक्षा इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष अरुण संचेती ने समारोह को गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर साध्वी संघ प्रभा जी, साध्वी विधिप्रभा, और साध्वी प्रांशु प्रभा ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। साथ ही, सभा अध्यक्ष राजेंद्र संचेती, अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती, महिला मंडल की प्रतिनिधि पुष्पा पटावरी, और अन्य गणमान्य जैसे पवन बोथरा, रूपचंद जी, और कल्पना सेठिया ने भी अपने विचार रखे।

प्रतियोगिता विजेताओं का सम्मान:
चातुर्मास काल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुल्तानी देवी/संपत मल संचेती के सहयोग से मोमेंटो और साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान एवं संचालन:
आगंतुकों का स्वागत सभा और अणुव्रत समिति द्वारा दुपट्टा और साहित्य भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र संचेती और राकेश संचेती ने संयुक्त रूप से किया। अंत में, धनपत संचेती ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह समारोह साहित्य, संस्कृति और आध्यात्मिकता के अद्भुत संगम का प्रतीक रहा।

Related Posts

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights