Nature Nature

जैसलसर में लगेगा अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर, रीड़ी दसाणिया फीडर के कार्य की मिली स्वीकृति

Nature

जैसलसर में लगेगा अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर, रीड़ी दसाणिया फीडर के कार्य की मिली स्वीकृति

समाचार-गढ़, 23 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र के बिजली तंत्र को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में विधायक महिया द्वारा क्षेत्र के गांव जैसलसर के 33/11 केवी जीएसएस पर 3.15 एमवीए के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्वीकृति दिलवाई गई है। यह पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित होने से जैसलसर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली समस्याओं का निवारण होगा। ये बता दें कि जैसलसर जीएसएस पर पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की माँग लंबे समय से की जा रही थी। जिस पर विधायक महोदय द्वारा स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित करके पावर ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता के संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाए गए थे। इसके बाद विधायक ऊर्जा मंत्री से मुलाक़ात कर और प्रस्ताव की स्वीकृति के संबंध में अवगत करवाया। राज्य सरकार के निर्देशों पर जोधपुर डिस्कॉम ने 3.15 MVA के अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं ।अब बहुत जल्द इस जीएसएस पर अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित हो जाएगा। जैसलसर क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों ने अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति दिलवाने पर क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।
इसके अलावा विधायक महिया द्वारा रीड़ी जीएसएस के दसाणियां फ़ीडर के विद्युत कार्यों की स्वीकृति भी जोधपुर डिस्कॉम से जारी करवा दी गई है। इस फ़ीडर का निर्माण होने से क्षेत्र की बिजली समस्याओं का समाधान हो सकेगा। इन स्वीकृतियां को जारी करवाने पर विधायक महिया ने राज्य सरकार व उर्जा मंत्री भंवरसिंह पार्टी का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights