Nature Nature

माहेश्वरी सेवा सदन की आम सभा के बाद मामले में आया नया मोड़, पढ़े ख़बर

Nature

समाचार-गढ़, 22 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। माहेश्वरी सेवा सदन आडसर बास की आम सभा आयोजित होने और सभा में सदन की कार्यसमिति द्वारा वर्ष 2019-2021 के दौरान हुए निर्माण कार्यों पर विचार विमर्श के बाद बैठक में तत्कालीन अध्यक्ष सहित एक गुट ने उस दौरान हुए निर्माण कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाया और संबधित फर्म के 7 लाख रुपए का भुगतान रोकने का प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन मामले में अब एक ओर नया मोड़ सोमवार को सामने आया है। अब दूसरे गुट प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व पदाधिकारियों को नीचा दिखा कर मान भंग करने, कुतर्कों के आधार पर हिंसा करने को तत्पर होने का आरोप लगाया है। तत्कालीन मंत्री ओमप्रकाश कलाणी ने अब एक ओर शपथ पत्र नोटरी करवा कर समाज के समक्ष प्रस्तुत किया है, जिसमें उन्होनें पहले वाले शपथ पत्र को मर्जी से नहीं लिखने एवं दो जामजद व अन्य सात-आठ लोगों पर दबाव देकर, मानसिक रूप से परेशान कर जबरदस्ती लिखवाने का आरोप लगाया है। कलाणी ने अब नए शपथ पत्र में गत 14 अप्रेल 2023 को दिए गए शपथ पत्र को शून्य, अवैध एवं निष्प्रभावी घोषित किया है। बैठक का बहिष्कार करने वाले गुट में श्रीभगवान राठी, जीतमल तापडिया, नंदकिशोर बिहानी, हडमानमल राठी, गणेशमल बिहानी, रामकिशन राठी, हरिप्रसाद राठी, मनोज तापड़िया, ओमप्रकाश कलाणी, श्रीगोपाल राठी, महावीर राठी, सीताराम राठी, बनवारी राठी, आंनद लखोटिया, संजय कर्वा, सुखदेव राठी आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights