Nature Nature

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा बिना सरकारी तामझाम के पहुंचे बीकानेर

Nature

समाचार गढ़ 25 मार्च 2025 बीकानेर।राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मंगलवार को बीकानेर पहुंचे, जहां वे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किसान मेले का उद्घाटन करेंगे। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बीकानेर यात्रा से ठीक एक दिन पहले ही मीणा यहां आ चुके हैं। उन्होंने किसी भी सरकारी तामझाम से दूरी बनाए रखी—न तो उनके आगे पुलिस की पायलट गाड़ी थी और न ही उन्होंने सर्किट हाउस में ठहरने की व्यवस्था कराई।

मीणा जयपुर से सीधे कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उनके लिए रेस्ट हाउस में एक साधारण कमरा बुक किया गया था, और वे वहीं ठहरे। उन्होंने सर्किट हाउस में कोई कमरा आरक्षित नहीं करवाया, इसलिए वहां जाने की जरूरत भी नहीं पड़ी।

कृषि मेले में किसानों को मिलेंगी आधुनिक खेती की जानकारियां

किसानों को नवीनतम तकनीकों, उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी और खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान की जानकारी देने के लिए स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को किसान मेले की शुरुआत होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ने बताया कि यह मेला प्रसार शिक्षा निदेशालय और कृषि विभाग (आत्मा) बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष मेले की थीम “सुनियोजित खेती – संपन्न किसान” रखी गई है। मेले के दौरान किसानों के साथ संवाद और गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी, जहां विशेषज्ञ सेम, लवणीय भूमि जैसी समस्याओं के समाधान बताएंगे। इसके अलावा, फसल उत्पादन, बागवानी, पशुपालन और कृषि के नवीनतम तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

मेले में मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, बूंद-बूंद सिंचाई, उन्नत कृषि यंत्रों और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ी जानकारियों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, खाद-बीज, मोटे अनाजों के उत्पादन और प्रदर्शनियां भी किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights