Nature Nature

रंगत के दीवाली उत्सव में हुनरबाजों के चेहरों पर आई रंगत, 118 प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर, 45 को उत्कृष्ट कला सम्मान, पढ़ें ख़बर

Nature

समाचार गढ़, 26 अक्टूबर, बीकानेर। रंगत फाउंडेशन द्वारा आयोजित दीवाली उत्सव 2024 – हुनर टू मिनट टैलेंट शो का समापन शुक्रवार देर रात जिला उद्योग संघ भवन, बीकानेर में हुआ। दो चरणों में आयोजित शो में कुल 118 हुनरबाजों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में न्यूनतम 4 वर्ष व अधिकतम 61 वर्ष तक के हुनरबाज शामिल हुए। उत्सव में राजस्थान के वरिष्ठ समाजसेवी द्वारका प्रसाद पचीसिया, राजस्थान के नामचीन पत्रकार लक्ष्मण राघव, सांस्कृतिक आइकन व मिस मूमल 2023 गरिमा विजय, उद्घोषक ज्योति प्रकाश रंगा बतौर अतिथि शामिल हुए। वहीं जयपुर घराने के कत्थक गुरू अमित सारस्वत व हैंडीक्राफ्ट आर्टिस्ट मेघा दुजारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उत्सव में एम्ब्लिश एकता, युवा उद्योगपति विकास सेठिया व मिस गणगौर हर्षिता मारू भी शामिल हुई।
रंगत फाउंडेशन के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि यह शो नये कॉन्सेप्ट में था जिसमें हुनरबाजों को बंदिशों से मुक्त रखकर 2 मिनट में हुनर दिखाने का मौका दिया गया। संपूर्ण कार्यक्रम सांस्कृतिक मूल्यों का ध्यान रखते हुए आयोजित हुआ। नॉन स्टेज एक्टिविटी में दीया डेकोरेशन, रंगोली, मेंहदी, ड्राइंग, स्केचिंग, पेंटिंग, हैंडीक्राफ्ट, मेकअप व हेयरस्टाइल का टैलेंट दिखा। चार आयु वर्गों में आयोजित इस शो में सात प्रतिभागियों को उत्कृष्ट कला सम्मान से नवाजा गया। वहीं नॉन स्टेज कैटेगरी में 85 से ज्यादा हुनरबाजों ने गायन, संगीत वाद्य वादन, ट्रैडिशनल मॉडलिंग, पौराणिक व सांस्कृतिक वेशभूषा, कविता पाठ, एक्टिंग, मिमिक्री, नृत्य, साफा सहित कई तरह की विधाओं में प्रस्तुति दी। स्टेज कैटेगरी के चार आयु वर्गों में कुल 38 हुनरबाजों को उत्कृष्ट कला सम्मान प्रदान किया गया। सभी 118 प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट सहित 10 तरह के उपहार प्रदान किए गए। इस दौरान सांस्कृतिक आइकन मिस मूमल गरिमा विजय ने कैटवॉक कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।‌ उत्सव के समन्वयक शशिराज गोयल ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग संस्थान, झझू, खादी इंडिया भीनासर, दिव्यम अस्पताल नोखा रोड़, तुलसी , एम्पोरियो एंड बेबी हट, मारूति टेलीकॉम व एम्ब्लिश एकता ने अर्थ सौजन्य प्रदान किया। वहीं कोफियो कॉफी हाउस, सोलर हाउस, मोनार्क रेजीडेन्सी, रामजी स्वीट्स आदि ने उपहार प्रदान किए। फोटोग्राफी एलिश ग्रुप व अभय ने की। साउंड टेक्निशयन का काम आनंद एंड ग्रुप ने संभाला। वहीं पूरे उत्सव को सफल बनाने में दीपक शर्मा, हर्षिता शर्मा, अर्पिता जैन, रामकुमार विश्नोई, जय शर्मा, हरेंद्र चौधरी, आशीर्वाद, कुशाल शर्मा व हम्प्टी सहित जिला उद्योग संघ के सावन पारीक व उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। संचालन विनय हर्ष ने किया। इन्हें मिला बेहतरीन प्रदर्शन पर उत्कृष्ट कला सम्मान- मुकल सोनी-पेंटिंग, चेतन खड़गावत-स्केचिंग, कमल सिंह राजावत-मंडला आर्ट, उर्मिला मारू-दीया डेकोरेशन, प्रियंका सुथार-मेंहदी, समता बिहानी- राम आर्ट, प्रियंका मारू – मेकअप एंड हेयरस्टाइल। वहीं स्टेज एक्टिविटी में डिंपल बाहेती, भावेश, कासवी गोयल, चेष्टा स्वामी, रागिनी पंवार, मिशिता, हुमशिका, काव्या, भव्य, स्वराज गोरा, मयंक खत्री, तुलसी राणा, लीज़ल पुरोहित, करणी सिंह, माएरा, काशवी, सलीम, आएशा, प्रथम, मनीषा, तुलसी मैजिक, ललित कच्छावा, कमल भाटी, हर्षित लाहोटी, राजेश, महक जैन, सुरभि बोहरा, अक्षय, मोनिका शर्मा, दिव्या व्यास, बिंदिया व्यास, शोभा सुथार, रामकिशोर यादव, शिखा गुप्ता, ललिता पाल, पूनम राठौड़ – रायसिंहनगर, निशिता गुप्ता को उत्कृष्ट कला सम्मान से नवाजा गया।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights