Nature Nature

विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों में भी ध्यान दें.. एसीजेएम अमरजीत सिंह

Nature

एमजीएसयू के इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू..

श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में शुक्रवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता बीकानेर जॉन की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ सिविल न्यायधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमरजीत सिंह ने बॉल को शॉट लगाकर किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट को बॉल समाजिक कार्यकर्ता सुदीप राठी ने फेंकी। मजिस्ट्रेट सिंह ने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ खेल को भी स्थान दें। वर्तमान युग टेक्नॉलजी का है परन्तु मोबाइल व लेपटॉप को कुछ समय के लिए बन्द कर खेलों में भी रुचि लें। महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव श्याम महर्षि ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा समय-समय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका सार्थक उपयोग विद्यार्थी करें। प्रबंध समिति के उपसचिव रामचंद्र राठी ने कहां की पढ़ाई के साथ खेल का भी महत्वपूर्ण स्थान है। विश्वविद्यालय के ऑब्जर्व धर्मवीर सिंह शेखावत व महाविद्यालय के हिन्दी व्याख्याता राजेश कुमार मीणा ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार ने अतिथियों का सम्मान शॉल व माल्यापर्ण कर किया। महाविद्यालय के खेल प्रभारी मुकेश जांगिड़ व प्रतियोगिता प्रभारी सुनील आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन कुल चार मैच खेले गए। प्रथम मैच राजकीय महाविद्यालय देशनोक व श्रीडूंगरगढ़ की भारती निकेतन महाविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें भारती निकेतन महाविद्यालय विजेता रहीं। द्वितीय मैच बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय व बीजेएस रामपुरिया जैन पीजी कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें रामपुरिया कॉलेज समय पर नहीं पहुंचने के कारण एमजीएसयू की टीम को बाई मिल गई। तृतीय मैच नेहरू शारदा पीठ कॉलेज बीकानेर व जैन पीजी कॉलेज बीकानेर के बीच खेला गया। जिसमें नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय विजेता रहीं। चौथा मैच श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ व भारती निकेतन महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में महाविधालय के व्याख्याता प्रभुदयाल बामणिया, राजेश शर्मा, डॉ.सारिका रंगा, महावीर प्रसाद धामा, शुशील सुथार, मुकेश सैनी मौजूद रहें।

  • Related Posts

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    समाचार-गढ़ 31 जुलाई 2026। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 166.49 अंक की बढ़त के साथ 78,094.64 पर बंद…

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    समाचार-गढ़ 31 जुलाई 2026। भारत के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कई पदक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी का वीडियो संदेश, बोले- ‘पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा’

    एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी का वीडियो संदेश, बोले- ‘पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा’

    ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में खारिज, ट्रंप के अधिकार बरकरार

    ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में खारिज, ट्रंप के अधिकार बरकरार

    RBI का बड़ा प्रयोग: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का ट्रायल शुरू, जानिए क्यों चुने गए छोटे नोट

    RBI का बड़ा प्रयोग: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का ट्रायल शुरू, जानिए क्यों चुने गए छोटे नोट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights