Nature Nature

गर्जना के साथ आसमान में चमकने लगी बिजलियां, बूंदाबांदी हुई शुरू किसान आशंकित

Nature

गर्जना के साथ आसमान में चमकने लगी बिजलियां, बूंदाबांदी हुई शुरू किसान आशंकित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मौसम विभाग द्वारा 19 एवं 20 फरवरी को बरसात की संभावना जताई गई थी जिसकी सूचना समाचार गढ़ ने किसानों तक पहले ही पहुंचा दी थी आज सुबह से ही तेज हवा चलने लगी जो दोपहर के बाद तक जारी रही ।दोपहर बाद आसमान में बादल आने शुरू हो गए।शाम होते होते आसमान काले बादलों से ढक सा गया ।अंधेरा होते ही आसमान मे तेज गर्जना के साथ बिजलियां चमकने लगी।तेज गर्जना के साथ बिजलियां चमकने से किसान भी आशंकित नजर आ रहे हैं।किसानों ने बताया कि अगर बरसात होती है तो फसलों के लिए अच्छा फायदेमंद साबित होगी।वहीं अगर बरसात के साथ ओला वृष्टि हो गई तो फसलों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता । किसानों ने बताया कि सरसों की अगेती फसल पकाव पर खड़ी है तथा ईसबगोल सहित चने की फसल में फूल आ चुका है। ऐसे में अगर ओला वृष्टि हो गई तो फसलों को नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
समाचार लिखे जाने तक तेज हवा सहित आसमान में बादल छाए हुए तथा बिजलियां चमकने का दौर जारी है।अभी अभी सातलेरा गांव में हल्की बूंदाबांदी के समाचार मिल रहे हैं।

आसमान में डाला बादलों ने डेरा बरसात की प्रबल संभावना बनी।
तेज गर्जना के साथ आसमान में चमकने लगी बिजलिया।बरसात होने पर फसलों को मिलेगा भरपूर फायदा।
पकाव पर खड़ी फसलों को ओला वृष्टि होने पर उठाना पड़ सकता नुकसान । सातलेरा गांव में खेत में लहलहाती ईसबगोल की फसल।
  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights