Nature Nature

भारत-पाक सीमा तनाव के बीच बीकानेर के सभी हॉस्टल खाली, छात्र घरों को रवाना, कस्तुरबा, विवेकानंद, मूक-बधिर और स्पोर्ट्स स्कूल भी शामिल; शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश

Nature

समाचार गढ़ 9 मई 2025। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए बीकानेर जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के सभी छात्रावासों को एहतियातन खाली करवा दिया गया है। इनमें मूक-बधिर हॉस्टल, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, विवेकानंद मॉडल स्कूल और राज्य के एकमात्र स्पोर्ट्स स्कूल का हॉस्टल भी शामिल है।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रामगोपाल शर्मा ने जानकारी दी कि बीकानेर में कुल 12 हॉस्टल संचालित हो रहे हैं, जिन्हें पूरी तरह खाली करा दिया गया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कस्तुरबा गांधी स्कूलों और विवेकानंद स्कूलों के हॉस्टल के साथ ही बीकानेर शहर के मूक-बधिर और अंध विद्यालय के हॉस्टल भी शामिल हैं।

प्रशासन की ओर से सभी अभिभावकों को फोन कर बुलाया गया, जिसके बाद संस्था प्रधान की निगरानी में सभी बच्चों को सुरक्षित उनके अभिभावकों के साथ घर भेजा गया है।

इसके साथ ही बीकानेर स्थित राज्य के एकमात्र सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल को भी खाली करवा दिया गया है। यहां राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी छात्र शिक्षा और खेल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। स्कूल बंद होने के आदेश के तुरंत बाद खिलाड़ियों को भी घर भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

शिक्षा विभाग ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और आगे की आवश्यक कार्यवाही हेतु स्कूल प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights