Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम पंचायतों के वार्ड गठन को लेकर अधिकारियों का आवश्यक प्रशिक्षण आयोजित

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान एवं श्रीमान जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को पंचायत समिति सभागार श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम पंचायतों में वार्ड गठन कार्य हेतु क्षेत्र के भू- अभिलेख निरीक्षक,पटवारी और ग्रामविकास अधिकारियों का एक आवश्यक प्रशिक्षण श्रीवर्धन शर्मा तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ की अध्यक्षता रखा गया।

श्रीवर्धन शर्मा तहसीलदार ने निर्देश दिए कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में वार्ड गठन का कार्य समय पर संपादित करेंगे और नजरी नक्शा व निर्धारित प्रपत्रों में रिपोर्ट तैयार करेंगे।

रमेश सिंह चौहान ,नायब तहसीलदार निर्वाचन ने बताया कि सभी संबंधित पटवारी,ग्रामविकास अधिकारी और बीएलओ इस समयबद्ध कार्य को पूर्ण सूचिता से करेंगे। सभी पर्यवेक्षक अधिकारी इस कार्य में पर्यवेक्षण करके कार्य करवाएंगे। निर्वाचन शाखा के भव्य कटारिया ने बताया कि डीएलएमटी पवन माली, एएलएमटी नौरत मल शर्मा, डॉ मनीष कुमार सैनी ने उक्त प्रशिक्षण दिया इसके साथ ही विधानसभा श्रीडूंगरगढ़ के इस कार्य से संबंधित बीएलओ को भी आज गूगल मीट के माध्यम से  नौरत मल शर्मा, एएलएमटी ने प्रशिक्षण प्रदान किया। संभागी पंजीकरण पूरब चन्द द्वारा किया गया। निर्वाचन शाखा से मुकेश झरवाल, लीला राम मीणा, आशीष कुमार और अविनाश कठानीया उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार एक खास ऊंट अपनी शाही साज-सज्जा और कीमत को लेकर चर्चा में है। इस ऊंट के गले में…

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। झारखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तांत्रिक सिद्धि हासिल करने के लिए एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights