Nature Nature

बालिका छात्रावास में कमरे निर्माण की घोषणाएं, नैण परिवार रिड़ी, जाखड़ परिवार बेनीसर एवं खिलेरी परिवार जैतासर ने की, जताया आभार

Nature

समाचार गढ़, 16 जून, श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक छात्रावास में आयोजित की गई। बैठक में मंत्री सुशील सेरडिया ने आय – व्यय एवं छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसकी समीक्षा की गई। सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक हरिराम जाखड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की इस सामाजिक संस्था में भागीदारी होनी चाहिए। स्वर्गीय केशरराम नेण रिड़ी की स्मृति में उनके पुत्रगण सुगनाराम, हरिराम, हीरालाल, अन्नाराम पौत्र रामरतन, श्रवण कुमार, संतोष नेण ने एक कमरा निर्माण की घोषणा की। वही स्व बालूराम जाखड़ एवं स्व कानी देवी जाखड़ बेनीसर की स्मृति में हरीराम जाखड़ ने कमरा निर्माण ni घोषणा की। और स्वर्गीय नथाराम, स्व रेवंतराम पुत्र स्व जवानाराम  खिलेरी जैतासर की स्मृति में उनके पुत्रगण आशुराम, भंवरलाल, श्रवणराम, गोपालराम, कालुराम, संतोष कुमार, गिरधारीलाल खिलेरी ने बालिका छात्रावास में एक कमरा निर्माण की घोषणा की है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दानदाताओं का आभार प्रकट किया। क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, भंवरलाल खिलेरी, कोडाराम भादू, कुम्भाराम गोदारा, प्रभूराम बाना, गणेश पोटलिया, ओमप्रकाश भादू, रामचंद्र गिला, हरिराम सारण, जैसाराम कुलड़िया, सहीराम सायच, हनुमान महिया, चरणसिंह सारण, प्रमोद गोदारा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी दान दाताओं का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    समाचार गढ़ 7 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खबर है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब…

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। सीकर जिले में उल्लू बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। झीगर छोटी निवासी प्रमोद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights